महाराष्ट्र के भंडारा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. पिंपलगांव सड़क के पास नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर हो गई. हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई. तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें साकोली उप-जिला अस्पताल ले जाया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. पीएमओ की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि मृतकों के प्रत्येक निकटतम परिजन को PMNRF से 2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. घायलों को 50,000 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.
aajtak.in