नागपुर रेलवे स्टेशन पर जिलेटिन से भरा बैग मिलने से मचा हड़कंप, 54 छड़ों के साथ पावर सर्किट भी मिला

नागपुर में आरपीएफ अफसर आशुतोष पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिला है. इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड जांच में जुट गई है. हालांकि, नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, जिलेटिन की 54 छड़ें मिली हैं. हालांकि, विस्फोटक साम्रगी कम मात्रा में थी.

Advertisement
इसी बैग में मिली जिलेटिन की छडे़ं इसी बैग में मिली जिलेटिन की छडे़ं

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST
  • नागपुर पुलिस स्टेशन पर मिला लावारिस बैग
  • बैग में जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े मिलीं

नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात जिलेटिन से भरा बैग मिलने से हड़कंप मच गया. ये बैग स्टेशन के सामने पुलिस बूथ के पास मिला. बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की नजर इस बैग पर पड़ी थी. इसके बाद उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने जब डिटेक्टर की मदद से बैग खोला, तो इसमें जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े मिलीं. 

Advertisement

इसके बाद पुलिस आलाकमान एक्शन में आ गई. स्टेशन पर भी हड़कंप मच गया. इसके बाद RPF और GRP पुलिस ने उस परिसर को घेर लिया और मौके पर बम डिटेक्टर टीम को बुलाया गया. इसके बाद जब बैग की तलाशी ली गई, तो बैग में जिलेटिन के साथ साथ पावर सर्किट भी था जो विस्फोट के काम आता है. 

इसके बाद नागपुर पुलिस ने तुरंत QRT टीम को तैनात किया और सर्च ऑपरेशन चलाया. नागपुर पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही, ताकि पता चल सके कि किसने ये बैग रखा है और इसे क्यों रखा गया. 

नागपुर में आरपीएफ अफसर आशुतोष पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिला है. इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड जांच में जुट गई है. हालांकि, नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, जिलेटिन की 54 छड़ें मिली हैं. हालांकि, विस्फोटक साम्रगी कम मात्रा में थी. 

Advertisement

मुकेश अंबानी के घर के बाहर भी मिली थीं जिलेटिन की छड़ें

पिछले साल फरवरी में मुकेश अंबानी के घर के बाहर लावारिस कार मिली थी. इसमें जिलेटिन की छड़ें मिली थीं. कार में धमकी भरा पत्र भी था. मुकेश अंबानी के घर के बाहर जो लावारिस कार मिली थी, वह मनसुख हिरेन की थी. बाद में मनसुख हिरेन का शव खाड़ी में मिला था. मनसुख हिरेन की हत्या और यह पूरी साजिश रचने का आरोप सचिन वाझे पर लगे हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »