Exclusive: 'आशुतोष हमारे वकील नहीं, वे हमें धमका रहे हैं', केतन मर्डर केस पर बोले सिया के भाई

केतन हत्याकांड में आरोपी सिया के भाई साहिल ने आजतक से बातचीत में कई अहम बातें कहीं. उसने दावा किया कि वकील आशुतोष श्रीवास्तव को उसने नियुक्त नहीं किया और उन पर धमकी देने का आरोप भी लगाया. साहिल ने कहा कि अब बिपुल उनके वकील होंगे और इस संबंध में कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जा चुका है.

Advertisement
केतन के भाई का वकील को लेकर बड़ा दावा. (Photo: ITG) केतन के भाई का वकील को लेकर बड़ा दावा. (Photo: ITG)

ओमकार

  • पुणे,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

केतन के घरवाले आंसुओं में डूबे हैं. श्रद्धांजलि सभा में उसे याद किया जा रहा है. 25 साल के जवान बेटे की जिंदगी अब नहीं रही, लेकिन उसकी याद में परिजन टूट गए हैं. तो दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपी सिया के घरवाले चुप्पी साधे हुए हैं. इस मामले में सिया के भाई साहिल से आजतक ने बात की. साहिल से जब चेतन और सिया, दोनों के कोर्ट में पेशी को लेकर सवाल किया तो उसने कहा कि जो भी कोर्ट कहेगा, उसे देखेंगे. 

Advertisement

साहिल ने कहा कि मेरा वकील को लेकर कुछ इश्यू है. मेरे वकील आशुतोष श्रीवास्तव नहीं हैं. मैंने उनको हायर नहीं किया है. उन्होंने मुझसे कभी भी इस मामले में बात नहीं की. मैंने इस बारे में जब उन्हें बताया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी. हमने दूसरे वकील को हायर किया है. उन्होंने सिया से लॉकअप में सिग्नेचर लिया है. बिपुल हमारे वकील होंगे, इसको लेकर हमने कोर्ट में हलफनामा भी डाला है. 

बहन की सगाई पर साहिल ने दिया ये जवाब
रिपोर्टर ने जब साहिल से बहन की शादी केतन के साथ तय करने पर सवाल किया तो उसने कहा कि मैंने अपना स्टेटमेंट पुलिस में दर्ज करा दिया है. इसको लेकर जो भी जानकारी होगी, वो आपको पुलिस के माध्यम से मिलेगी. 

इसके अलावा साहिल ने बाली जाने वाले बयान पर भी जवाब दिया. साहिल ने कहा कि कैब से हम उतरे थे, उसके बाद मैं वॉशरूम गया था. फिर हम स्टारबक्स गए. मैं ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठा था. रात काफी हो गई थी, इसलिए मुझे थोड़ी नींद आ रही थी. मैंने स्टारबक्स से कॉफी ऑर्डर की थी. मुझे बस इतना ही पता है, सर.. लेकिन केतन का पासपोर्ट गायब होने के चलते प्लान कैंसिल हो गया. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »