केतन को पहले से था सिया के अफेयर का शक, हत्या से पहले पिता से कई बार पूछा ये सवाल

केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. केतन को अपनी मंगेतर सिया गोयल के किसी और के साथ रिश्ते का शक था. हत्या से पहले उसने अपने पिता से पूछा था कि क्या शादी तय करने से पहले सिया का बैकग्राउंड ठीक से चेक किया गया था.

Advertisement
शादी नवंबर में थी, लेकिन रिश्ते में दरार आ चुकी थी, मर्डर से पहले की पूरी कहानी. (File Photo: ITG) शादी नवंबर में थी, लेकिन रिश्ते में दरार आ चुकी थी, मर्डर से पहले की पूरी कहानी. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST

पुणे के रियल एस्टेट एजेंट केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में पुलिस को एक के बाद एक अहम जानकारी मिल रही है. हत्या से पहले केतन को अपनी मंगेतर सिया गोयल के किसी और के साथ रिलेशनशिप में होने का शक था. उसने अपने परिवार वालों से इस बारे में चिंता भी जताई थी. उसने पिता से पूछा था कि क्या शादी तय करने से पहले सिया का बैकग्राउंड अच्छी तरह चेक किया गया था.

Advertisement

केतन और सिया की शादी इस साल नवंबर में होने वाली थी. लेकिन पुलिस जांच के मुताबिक शादी से पहले ही रिश्ते में तनाव बढ़ चुका था. पुलिस का आरोप है कि केतन की हत्या 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में की गई. सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने केतन को चट्टान से धक्का देकर मार दिया. हत्या के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. 

सिया और चेतन को 3 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे ने कई बार सिया और चेतन की नजदीकियों को लेकर चिंता जताई थी. उसका कहना था कि सिया अक्सर बातचीत के दौरान चेतन का नाम लेती थी. केतन ने यह भी महसूस किया था कि जब वो सिया को फोन करता, तो उसका फोन कई बार बिजी रहता था.

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि सिया और केतन की शादी से पहले इंडोनेशिया के बाली में एक ट्रिप प्लान की गई थी. सिया ने इस ट्रिप में पहले भी रुकावट डाली थी. 6 जून को बाली ट्रिप कैंसिल होने के बाद केतन अपने पिता के पास गया था. उसने सिया के छोटी-छोटी बातों पर लड़ने की शिकायत की थी. पिता ने उसे समझाया था कि सिया उम्र में छोटी है, इसलिए शायद ऐसा व्यवहार कर रही हो. 

केतन के पिता ने उसे भरोसा दिलाया था कि वे उसकी काउंसलिंग करेंगे. हत्या से चार दिन पहले 14 जून को भी केतन और सिया लोहागढ़ किले गए थे. यह वही जगह थी, जहां 18 जून को केतन की मौत हुई. 14 जून को भी सिया ने केतन को चट्टान से धक्का देने की कोशिश की थी. हालांकि उस समय केतन एक झाड़ी पकड़कर बच गया था. केतन ने हैरानी जताई, तो सिया ने सांप होने का डर दिखाया था.

पुलिस के मुताबिक केतन को शक था कि सिया का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. हालांकि परिवार ने उसे समझाया था कि शायद चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि सिया का परिवार उनसे जुड़ा हुआ है. केतन और सिया की मुलाकात मैचमेकिंग के जरिए हुई थी.दोनों परिवारों के एक कॉमन रिश्तेदार के माध्यम से यह रिश्ता तय हुआ था. फरवरी में पुणे के शानदार होटल में दोनों की सगाई हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »