सब्जी विक्रेता की शर्मनाक हरकत, बारिश के बाद गड्ढे में जमा गंदे पानी में धोए आलू

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सब्जी विक्रेता सड़क पर बारिश के बाद गड्ढे में जमा गंदे पानी में बिक्री के लिए लाए गए आलू धोता हुआ दिखाई दे रहा है.

Advertisement
जालना की सब्जी मंडी से चौंकाने वाली तस्वीर.(Photo:Screengrab) जालना की सब्जी मंडी से चौंकाने वाली तस्वीर.(Photo:Screengrab)

गौरव विजय साली

  • जालना,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

महाराष्ट्र के जालना शहर से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सब्जी विक्रेता बारिश के कारण सड़क पर बने गंदे पानी से भरे गड्ढे में बिक्री के लिए लाए गए आलू धोता हुआ दिखाई दे रहा है.

इस पूरी घटना का वीडियो किसी स्थानीय नागरिक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह घटना जालना शहर के पुराने जालना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी की है. साप्ताहिक बाजार के दौरान हुई बारिश से मंडी परिसर और आसपास कई जगहों पर गड्ढों में पानी भर गया था.

इसी दौरान सब्जी विक्रेता ने उसी गंदे पानी में आलू धोए, जिसका वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.  देखें VIDEO:- 

इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नागरिकों ने ऐसे लापरवाह विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है. अब इस मामले में संबंधित विभाग आगे क्या कारवाई करता है, यह देखना अहम होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »