छगन भुजबल की मुश्किलें बढ़ीं, सीज हुई 55 करोड़ की संपत्ति‍

छगन भुजबल के खिलाफ चल रहे मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरना चीनी मिल और 55 करोड़ रुपये कीमत की 290 एकड़ जमीन से जुड़ा मामला भी मनी लॉन्ड्रिंग केस के साथ जोड़ दिया है.

Advertisement
छगन भुजबल के खिलाफ नए मामलों में जांच शुरू छगन भुजबल के खिलाफ नए मामलों में जांच शुरू

केशव कुमार

  • मुंबई,
  • 21 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और सीनियर एनसीपी नेता छगन भुजबल की मुश्किलें और बढ़ गई है. उन के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरना चीनी मिल और 55 करोड़ रुपये कीमत की 290 एकड़ जमीन से जुड़ा मामला भी जोड़ दिया है. दोनों संपत्ति‍यों को सीज कर लिया गया है.

Advertisement

भुजबल मामले में ईडी और एसीबी कर रही है जांच
का भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कई मामलों में भुजबल के खिलाफ जांच कर रहा है. कुछ मामलों में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. भुजबल को मंबई की एक विशेष अदालत के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

भुजबल से मिलीं एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले
इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद ने शनिवार को ऑर्थर रोड जेल जाकर भुजबल से मुलाकात की थी. मुलाकात के बारे में उन्होंने किसी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया था.

इसी जेल में कैद हैं भुजबल के भतीजे
इसी जेल में भुजबल के भतीजे समीर भुजबल पहले से ही कैद हैं. समीर को भी में ही एक फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. भुजबल ने इससे पहले अपने बेकसूर होने की बात कही थी. उनके खिलाफ नई दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के निर्माण और कलीना (मुंबई) में जमीन हथियाने से संबंधित आपराधिक मामले में जांच चल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »