महाराष्ट्र में ड्रग्स तस्करी के रैकेट का भंड़ाफोड़... 14 लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ 4 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14.18 लाख रुपये मूल्य के गांजा रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर रफीक शेख (32), जब्बार खजामिया शेख (30), शरीक जमीर अंसारी (21) और अजगर अली अरशद हुसैन अंसारी (21) के रूप में हुई है.

Advertisement
महाराष्ट्र में ड्रग्स तस्करी के रैकेट का भंड़ाफोड़ महाराष्ट्र में ड्रग्स तस्करी के रैकेट का भंड़ाफोड़

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 27 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14.18 लाख रुपये मूल्य के गांजा रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अख्तर रफीक शेख (32), जब्बार खजामिया शेख (30), शरीक जमीर अंसारी (21) और अजगर अली अरशद हुसैन अंसारी (21) के रूप में हुई है. सभी भिवंडी के निवासी हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ठाणे जिले में 14.18 लाख रुपये मूल्य के गांजा रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और काशीमीरा पुलिस थाने की एक टीम ने 24 मई को आरोपियों को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें: ड्रग तस्करी, जेल में नेटवर्क और विदेश यात्राएं... ऐसे पकड़ा गया पंजाब का कुख्यात ड्रग इंस्पेक्टर, 1 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 14.1 लाख रुपये मूल्य का 70.919 किलोग्राम गांजा और एक टेम्पो बरामद किया. आरोपियों में से एक अख्तर रफीक शेख आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ चोरी व संगठित अपराध सहित सात मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: मणिपुर के इंफाल में ड्रग तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़, 11 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई अन्य बड़े खुलासे भी हो सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »