पुणे: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कुछ अधिकारियों घर CBI का छापा

सीबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (पुणे) के सहायक महाप्रबंधक एजी सावंत और सीनीयर मैनेजर विद्याधर पेडनेकर के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकार को नुकसान करने का मामला दर्ज किया है. इस मामले मे आज CBI मुंबई और नासिक के बैंक अधिकारियों के आवासीय परिसर में और अन्य आरोपियों के कार्यालय और घरों पर छापा भी डाला.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

विकास कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:35 AM IST

सीबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (पुणे) के सहायक महाप्रबंधक एजी सावंत और सीनीयर मैनेजर विद्याधर पेडनेकर के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकार को नुकसान करने का मामला दर्ज किया है. इस मामले में आज CBI ने मुंबई और नासिक के बैंक अधिकारियों के आवासीय परिसर में और अन्य आरोपियों के कार्यालय और घरों पर छापा भी डाला.

जानकारी के मुताबिक आरोप है कि इन लोगों ने पुणे मे तकनीकी शिक्षा सोसाइटी के अध्यक्ष और चीफ मैनेजिंग ट्रस्टी एमएन नवले के साथ मिलकर साजिश रची और सरकार को 58 करोड़ रूपयों का चूना लगा दिया. आरोपों के मुताबिक नवले ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मिड-कॉरपोरेट शाखा, एमजी रोड (पुणे) में लोन के लिये आवेदन किया और लोन के लिए फर्जी कागजातों का इस्तेमाल किया.

Advertisement

दरअसल एमएन नवले ने को बताया कि उसे डेंटल कॉलेज और हास्पिटल बनाने के लिये पैसों की जरूरत है और उसके लिेए तमाम गारंटी के कागजात भी दिए. आरोप के मुताबिक सारे दस्तावेज नकली थे और उस बैंक में काम कर रहे एजीएम एजी सावंत और सानियर मैनेजर विद्याधर पेडनेकर ने कागजों की जांच किए बगैर करीब 81 करोड़ रूपए का लोन दे दिया. यही नही इन लोगों ने दूसरे बैंको से लिया गया करीब 21 करोड़ रूपए का लोन भी टेकओवर कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »