क्या 'एक्ट ऑफ गॉड' को कंट्रोल कर सकते हैं... महाराष्ट्र विधानसभा में तीखी नोकझोंक

महाराष्ट्र विधानसभा में भारी बारिश के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. चर्चा के दौरान स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बारिश को जलवायु परिवर्तन और "एक्ट ऑफ गॉड" से जोड़ते हुए कहा कि इसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता. इस पर आदित्य ठाकरे ने मैंग्रोव और जंगलों की कटाई का मुद्दा उठाया. बाद में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद का भी जिक्र किया, जिससे सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी.

Advertisement
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. File Photo ITG सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. File Photo ITG

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को भारी बारिश और उससे पैदा हुई स्थिति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई. बारिश और जलभराव के मुद्दे पर चर्चा टालने को लेकर विपक्ष ने सदन में विरोध जताया.

विपक्षी सदस्यों ने कहा कि राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और जनहानि सबसे गंभीर मुद्दा है, इसलिए इस पर तुरंत चर्चा होनी चाहिए. इस पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि इस विषय पर अल्पकालिक चर्चा गुरुवार को कराई जाएगी.

Advertisement

चर्चा के दौरान स्पीकर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) के कारण ऐसी स्थिति बन रही है और प्रकृति के इस रूप को नियंत्रित नहीं किया जा सकता.

इस पर आदित्य ठाकरे ने सवाल किया कि क्या मैंग्रोव और जंगलों की कटाई पर भी चर्चा होगी, या उसे भी 'एक्ट ऑफ गॉड' (Act of God) कहकर टाल दिया जाएगा? जवाब में राहुल नार्वेकर ने पूछा, 'क्या आप भगवान के काम (Act of God) को नियंत्रित कर सकते हैं?'

इसके बाद आदित्य ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई. हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है. इससे पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुई हैं, लोगों की मौत हुई है और सड़क, रेल तथा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »