घर के बाहर खेल रही थी दो साल की बच्ची... अचानक झपटा कुत्ता, गाल से नोच लिया मांस, ICU में चल रहा इलाज

महाराष्ट्र के बीड़ में आवारा कुत्ते के हमले का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शिवतेज नगर में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्ची के गाल का मांस तक नोच लिया. चीख सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया. गंभीर हालत में बच्ची को ICU में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
बीड़ में खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने. (Photo: Screengrab) बीड़ में खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने. (Photo: Screengrab)

रोहिदास हातागले

  • बीड,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

महाराष्ट्र के बीड़ शहर में आवारा कुत्ते के हमले का एक खौफनाक मामला सामने आया है. शिवतेज नगर स्थित अस्पताल परिसर में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्ची के गाल को बुरी तरह नोच डाला और मांस का टुकड़ा तक निकाल लिया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

Advertisement

घटना उस वक्त हुई, जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और उसने बच्ची पर झपट्टा मार दिया. कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को निशाना बनाया. हमले में उसके गाल पर गंभीर चोट आई और मांस का टुकड़ा तक नोच लिया गया. बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. पड़ोसियों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया और बच्ची को उसके हमले से बचाया.

यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में कुत्ते से घबराकर 50 फीट गहरे कुएं में गिरी मासूम, जांबाज पुलिसकर्मी ने बचाई मासूम की जान

इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में आवारा कुत्ते को बच्ची पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. घटना की तस्वीरें दहला देने वाली हैं. CCTV सामने आने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा बढ़ गया है.

Advertisement

परिजन और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर प्रशासन की तरफ से इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आवारा कुत्तों को लेकर ठोस कदम उठाए जाते तो शायद बच्चों की सुरक्षा को लेकर ऐसी स्थिति नहीं बनती.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर तत्काल अभियान चलाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क और मोहल्लों में घूम रहे आवारा कुत्ते खासकर छोटे बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं. फिलहाल दो साल की बच्ची अस्पताल के ICU में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »