हिसाब मांगने पर 18 बार तलवार से किया हमला, मस्जिद कमेटी का सदस्य घायल

कोल्हापुर के सदर बाजार चौक स्थित मस्जिद में आर्थिक विवाद के चलते शनिवार दोपहर अजहर फकीर और उसके साथियों ने मस्जिद के प्रमुख महमूद पठान पर हमला कर दिया. इस हमले में महमूद पठान गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले में साहूपुरी पुलिस ने मुख्य आरोपी अजहर फकीर समेत 4 से 5 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Advertisement
वीडियो ग्रैब. वीडियो ग्रैब.

aajtak.in

  • कोल्हापुर,
  • 15 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक शख्स ने बुजुर्ग पर तलवार से करीब 18 बार हमला कर दिया. यह घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 से 5 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, कोल्हापुर के सदर बाजार चौक पर एक मस्जिद है. इस मस्जिद में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कई अधिकारी रहते हैं. इस कमेटी में काम कर रहे महमूद पठान ने मस्जिद में चल रहे आर्थिक लेनदेन मामलों में लापरवाही के भावना के चलते अजहर फकीर से हिसाब मांगा. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया.

Advertisement

तलवार से करीब 18 बार किया हमला

शनिवार 13 जनवरी की दोपहर अजहर फकीर अपने साथियों के साथ मस्जिद के सामने सड़क पर रिक्शे में बैठकर महमूद पठान का इंतजार कर रहा था. क्योंकि महमूद पठान प्रार्थना के लिए मस्जिद में गया था, जैसे ही वह बाहर आया, तो एक बाइक सवार ने पठान पर तलवार से करीब 18 बार हमला कर दिया. इसी बीच मस्जिद और गली से कुछ लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे.

महमूद पठान.

मुख्य आरोपी समेत 5 संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने गंभीर रूप से घायल पठान को अस्पताल में भर्ती कराया. आरोप है कि अजहर फकीर और उसके साथियों ने मस्जिद के प्रमुख महमूद पठान पर हमला किया है. शनिवार शाम को एक निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है. मामले में साहूपुरी पुलिस ने मुख्य आरोपी अजहर फकीर समेत 4 से 5 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में हमला करने वाला आरोपी.

मामले में पुलिस ने कही ये बात

पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार सिंदकर ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर हर्षल बागल के साथ मिलकर अन्य पुलिसकर्मियों ने हमलावर के मुख्य आरोपी अजहर फकीर को गिरफ्तार कर लिया. जिला अदालत ने उसे 18 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. शाहूपुरी पुलिस इस हमले के संबंध में कुछ और संदिग्धों की तलाश कर रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- दिपक सुर्यवंशी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »