'उनके सब्र की परीक्षा न ले सरकार', सोनम वांगचुक के समर्थन में आए अन्ना हजारे, कर दी ये मांग

दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद अन्ना हजारे ने सरकार को बातचीत की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि सरकार वांगचुक के सब्र की परीक्षा न ले और उनकी मांगें माने या न माने, लेकिन संवाद जरूर करे.

Advertisement
सोनम वांगचुक के समर्थन में आए अन्ना हजारे बोले सरकार बातचीत से निकाले समाधान. (Photo: ITG) सोनम वांगचुक के समर्थन में आए अन्ना हजारे बोले सरकार बातचीत से निकाले समाधान. (Photo: ITG)

साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

दिल्ली पुलिस की ओर से सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के बाद अन्ना हजारे ने सरकार को बातचीत की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि वांगचुक 20 दिन तक अनशन पर रहे हैं, इसलिए सरकार को उनके सब्र का इम्तिहान नहीं लेना चाहिए. उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगें माने या न माने, लेकिन बातचीत जरूर करे.

Advertisement

जंतर-मंतर से उन्हें अस्पताल में ले जाने पर अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि सरकार को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. चाहे मांगों पर हां कहा जाए या साफ तौर पर ना, लेकिन बातचीत जरूर होनी चाहिए, क्योंकि किसी भी मुद्दे का समाधान सिर्फ संवाद से ही निकलता है. 20 दिन तक अनशन करने वाले व्यक्ति के सब्र की परीक्षा लेना बिल्कुल ठीक नहीं है. सरकार को अपनी बात भी रखनी चाहिए और सामने वाले की बात भी सुननी चाहिए, तभी समाधान का रास्ता साफ हो सकता है.

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं वांगचुक

दरअसल, सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे. उनके अनशन के 20 दिन पूरे हो चुके थे और शनिवार को वह 21वें दिन में पहुंच गया. लंबे समय तक भोजन नहीं लेने का असर उनकी सेहत पर पड़ने लगा, जिसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई. अस्पताल के मुताबिक, ठोस भोजन न लेने की वजह से उनके शरीर में कमजोरी आ गई है. साथ ही पानी की कमी के संकेत भी मिले हैं. हालांकि भर्ती के समय वह पूरी तरह होश में थे और उनका ब्लड प्रेशर, पल्स व ऑक्सीजन स्तर सामान्य था. फिलहाल उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और मेडिकल टीम उन्हें उपचार के लिए समझाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

जानिए क्यों हो रहा था यह आंदोलन?

सोनम वांगचुक और आंदोलन से जुड़े संगठनों की प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की रही. उनका आरोप था कि NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने देश के लाखों छात्रों का भरोसा तोड़ा है, इसलिए इसकी राजनीतिक जवाबदेही तय की जानी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच, पेपर लीक मामलों की पारदर्शी जांच और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की भी मांग की.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »