निर्भया के दोषियों की तरह भ्रष्टाचारी नेताओं को भी दी जाए फांसी की सजा: अन्ना हजारे

'आज तक' से खास बातचीत में अन्ना ने कहा, 'निर्भया के दोषियों की तरह देश के भ्रष्टाचारी नेता और मंत्रियों को भी फांसी की सजा देनी चाहिए. तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा.'

Advertisement
अन्ना हजारे अन्ना हजारे

पंकज खेळकर / सुरभि गुप्ता

  • पुणे,
  • 08 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचारी नेताओं और मंत्रियों को फांसी देने की बात कही है. 'आज तक' से खास बातचीत में अन्ना ने कहा, 'निर्भया के दोषियों की तरह देश के भ्रष्टाचारी नेता और मंत्रियों को भी फांसी की सजा देनी चाहिए. तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा.'

गौरतलब है कि निर्भया गैंग रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है. कोर्ट के इस फैसले पर पीड़िता के माता-पिता और पूरे देश ने संतोष जताया है. इससे पहले अन्ना हजारे ने AAP के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर दुख जताया था.

Advertisement

टीवी पर केजरीवाल से जु़ड़ी भ्रष्टाचार की खबरें देखकर वो बेहद दुखी हैं. इस मामले में वो पहले पूरी जानकारी लेंगे उसके बाद ही कोई राय देंगे. अन्ना का कहना है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़कर ही मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि भरोसा तो उनका उसी दिन टूट गया था जब केजरीवाल के मंत्रियों पर तमाम तरह के संगीन आरोप लग रहे थे और उन्हें इस्तीफा तक देना पड़ रहा था.

बता दें, दिल्ली के जंतर-मंतर पर अन्ना का भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से ही उभर कर सामने आए थे. जिसके बाद केजरीवाल की अगुआई में राजनीतिक पार्टी बनाई गई और दिल्ली की सत्ता तक पहुंची.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »