'BJP हार से डर गई,' संजय राउत ने अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में उम्मीदवार वापस लेने पर कसा तंज

मुंबई में अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार मुर्जी पटेल का नाम वापस ले लिया. उसके बाद राजनीतिक गलियारे में इसके मायने निकाले जाने लगे हैं. इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत का बयान आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को हार का डर था, इसलिए उन्होंने अपने उम्मीदवार का नाम वापस लिया है.

Advertisement
संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

विद्या

  • मुंबई,
  • 17 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा का उपचुनाव ने नया मोड़ ले लिया है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे की अपील पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब इस मसले पर राजनीति तेज हो गई है. शिवसेना संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है और दावा किया है कि चुनाव में हार के डर की वजह से बीजेपी पीछे हट गई है. राउत आज पेशी पर आए थे.

Advertisement

बता दें कि अंधेरी ईस्ट से विधायक रहे रमेश लटके का इसी साल निधन हो गया था, जिसके बाद से ये सीट खाली चल रही थी. शिवसेना ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस और एनसीपी ने समर्थन किया है.

चुनावी मैदान में रमेश लटके की पत्नी

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी से रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में अंधेरी ईस्ट सीट पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रुतुजा लटके को समर्थन देने का फैसला किया है. साथ ही राज ठाकरे ने भी अपनी पार्टी से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.ऐसे में राज ठाकरे ने भाजपा से भी उम्मीदवार को वापस लेने की मांग की थी. इसके बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया.

राउत ने कह दी ये बात

वहीं, इस संबंध में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उनका (बीजेपी) हारना सुनिश्चित दिखाई दे रहा था. बीजेपी को पता था कि वे हारेंगे. उन्होंने एक सर्वेक्षण करवाया था और उन्हें पता चला कि वे 45,000 वोटों से हार रहे हैं, इसीलिए उन्होंने अंधेरी पूर्व उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार को वापस ले लिया है. संजय राउत ने यह सब तब कहा जब वो अपनी जमानत की सुनवाई के लिए आर्थर रोड जेल से बाहर थे. राज ठाकरे के पत्र के बारे में बोलते हुए राउत ने कहा- यह सब स्क्रिप्टेड है.

Advertisement

भाजपा ने वापस लिया मुर्जी पटेल का नाम

बता दें कि जब राउत अदालत में थे, तब भाजपा ने मुर्जी पटेल की उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी. भाजपा ने मुर्जी पटेल को आगामी उपचुनाव के लिए अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था. जबकि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन ने संयुक्त तौर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की रुतुजा लटके को उम्मीदवार बनाया है. यहां 3 नवंबर को उपचुनाव होना है, जिसमें

रुतुजा लटके को क्लीनचिट

हालांकि, इस संबंध में NCP अध्यक्ष शरद पवार, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और शिवसेना के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े के वरिष्ठ विधायक प्रताप नाइक ने रुतुजा के निर्विरोध चुनाव की अपील की थी, जिसके एक दिन बाद बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है.

गौरतलब है कि राज ठाकरे ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा था, जिसमें भाजपा से अनुरोध किया गया था कि वह शिवसेना नेता दिवंगत रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके के खिलाफ किसी उम्मीदवार का प्रचार न करें. 

शरद पवार बोले- हमने पहल की

इस मामले में शरद पवार ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक साल के लिए है. हम लोगों ने इसकी पहल की और ये अच्छी बात है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »