दुबई में फंसे पुणे के 40 लोग, मिडिल ईस्ट की जंग से दहशत का माहौल

पुणे के सांगवी इलाके से गए 40 जेष्ठ नागरिक दुबई में उड़ानें रद्द होने के कारण फंस गए हैं. गायकवाड़ परिवार के 13 सदस्य भी इस ग्रुप में शामिल हैं. सभी 25 फरवरी को घूमने गए थे और आज लौटने वाले थे, लेकिन युद्ध जैसे हालात से फ्लाइट कैंसिल हो गई. सभी सुरक्षित हैं, पर परिजनों में चिंता है. परिवारों ने भारत सरकार से विशेष उड़ान की मांग की है ताकि सभी को जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके.

Advertisement
परिवार के लोगों ने चिंता जताई है. (Photo: Screengrab) परिवार के लोगों ने चिंता जताई है. (Photo: Screengrab)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

पुणे से इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. पुणे के सांगवी इलाके से गए 40 जेष्ठ नागरिकों का एक ग्रुप इस समय दुबई में फंसा हुआ है. इस ग्रुप में सांगवी के गायकवाड़ परिवार के 13 सदस्य भी शामिल हैं. ये सभी 25 फरवरी को पर्यटन के लिए दुबई गए थे और आज भारत लौटने वाले थे. लेकिन दुबई में अचानक बने युद्ध जैसे हालात के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इसी वजह से ये पूरा ग्रुप वहां फंस गया है.

Advertisement

हालांकि फिलहाल सभी लोग सुरक्षित स्थान पर हैं, लेकिन दुबई पर बढ़ते हमलों की खबरों के बीच उनके परिजनों में चिंता का माहौल है. परिवार के सदस्य लगातार संपर्क में हैं, फिर भी हालात को देखते हुए डर और बेचैनी बनी हुई है.

परिजनों ने भारत सरकार से अपील की है कि विशेष उड़ानों की व्यवस्था कर दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए.

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन कब तक कोई ठोस कदम उठाता है और इन जेष्ठ नागरिकों को राहत कब मिलती है.

बठिंडा के रहने वाले पति-पत्नी भी फंसे
बठिंडा के प्रवीण गर्ग और नीरू गर्ग दुबई में फंसे हुए हैं. उनकी पड़ोसन सरबजीत कौर ने बताया करीब एक हफ्ता पहले दुबई घूमने गए थे, हफ्ते के दौरान रोजाना की तरह उनसे बात होती रहती है, लेकिन कल रात करीब 1:30 बजे के बाद वह काफी मुश्किल परेशानियों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि दुबई से भारत के लिए सभी फ्लाइट रद्द है. खाने पीने के पास कोई व्यवस्था नहीं है, यहां तक की दवाइयां भी खत्म हो गई हैं, पिछले करीब 25 सालों से वह उनके पड़ोसी हैं, परिवार की तरह एक साथ रहते हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement