MP के गृहमंत्री की शायर मुनव्वर राना से अपील, कहा 'यूपी छोड़ने की मंशा को ही छोड़ दें'

उत्तर प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर जीत गई है, इसके बाद सवाल खड़ा हुआ कि क्या अब मुनव्वर राना वाकई उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे? अपने बयान पर राना एक बार फिर घिर गए. फिलहाल, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनसे अपील की है कि वे यूपी छोड़ने की मंशा को ही छोड़ दें.

Advertisement
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा- मुनव्वर राना (फाइल फोटो) मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा- मुनव्वर राना (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 11 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST
  • 'अब तो राम राज्य है और राम राज्य में सभी को स्थान होता है'
  • 'आप बेहतरीन शायर हैं, समाज की मुख्यधारा में आइए और आराम से रहिए'

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly election 2022) में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद, लोगों को तुरंत मशहूर शायर मुनव्वर राना (Munawwar Rana) के बयान की याद आई, जिसमें उन्होंने यूपी छोड़ने की बात कही थी. फिलहाल, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुनव्वर राना से अपील की है कि वह बार-बार यूपी छोड़ने की बात ना करें.

'राम राज्य है, राम राज्य में सभी को स्थान'

Advertisement

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'मुनव्वर राना जी से प्रार्थना है कि वे यूपी छोड़ने की मंशा को ही छोड़ दें. यूपी में अगर सपा की सरकार होती या फिर पश्चिम बंगाल की तरह कोई होता, तो छोड़ते. अब तो योगीराज है, राम राज्य है और राम राज्य में सभी को स्थान होता है. आप बेहतरीन शायर हैं. समाज की मुख्यधारा में आइए और आराम से रहिए.'

यूपी छोड़ने की कही थी बात

आपको बता दें कि शायर मुनव्वर राना ने कहा था, 'योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यूपी छोड़ दूंगा. दिल्ली-कोलकाता चला जाऊंगा. मेरे पिता ने पाकिस्तान जाना मंजूर नहीं किया, लेकिन अब बड़े दुख के साथ मुझे यह शहर, यह प्रदेश, अपनी मिट्टी को छोड़ना पड़ेगा.' 10 मार्च को रुझानों से ही यह साफ हो गया था कि बीजेपी सत्ता में वापसी करने जा रही है. इसी बीच लोगों ने मुनव्वर राना के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया, उनके मीम बनाने लगे. उनसे पूछा जाने लगा कि 'यूपी में योगी सरकार का आना तय है, अब किधर जाओगे'.

Advertisement

मुनव्वर राना के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी 

इतना ही नहीं, नतीजों के बीच ही मुनव्वर राना के लखनऊ स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. उनकी कॉलोनी के गेट को बंद कर दिया गया था. साथ ही, उनके घर के आस-पास पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी.

आपको बता दें कि मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना ने भी कांग्रेस की तरफ से उन्नाव की पुरवा सीट से चुनाव लड़ा था. इस चनाव में वह बुरी तरह हारी हैं. उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »