MP में कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, महंगाई भत्ता 7 फीसदी बढ़ा

फिलहाल महंगाई भत्ता 125 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 132 फीसदी कर दिया गया है. बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2016 से लागू होगा. इस फैसले से सरकार के खज़ाने पर करीब 150 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ने की संभावना है.

Advertisement
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का DA बढ़ा मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का DA बढ़ा

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 27 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 6.5 लाख कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है. मंगललवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के सभी शासकीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पंचायती राज संस्थाओं के साथ-साथ स्थानीय निकायों में काम कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है.

फिलहाल महंगाई भत्ता 125 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 132 फीसदी कर दिया गया है. बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2016 से लागू होगा. कैबिनेट बैठक के बाद जनसंपर्क मंत्री मरोत्तम मिश्रा ने बताया कि एरियर को दिसंबर की सैलरी में ही जोड़कर दिया जाएगा. इस के खज़ाने पर करीब 150 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ने की संभावना है.

मेट्रो डीपीआर को भी मंजूरी

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के अलावा शिवराज कैबिनेट ने इंदौर और भोपाल में के लिए लगभग 14 हज़ार 485 करोड़ रुपए की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट को भी मंज़ूरी दे दी. भोपाल मेट्रो के पहले फेज़ में करोंद से एम्स और भदभदा से रत्नागिरी तिराहे काम पूरा किया जाएगा. वहीं प्रदेश के सबसे बड़े और मिनी मुंबई के नाम से जाने वाले शहर इंदौर में राजवाड़ा से नैनौद तक के प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »