'पार्टी कम, सर्कस ज्यादा है...', शिवराज सिंह चौहान ने अध्यक्ष तलाश रही कांग्रेस पर कसा तंज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस पार्टी कम है, सर्कस ज्यादा है. कांग्रेस पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है. सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं. राहुल गांधी कहते हैं मैं अध्यक्ष नहीं हूं. लेकिन मुख्यमंत्री हटाना होता है, तो हटा देते हैं.

Advertisement
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 17 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST
  • शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस पार्टी कम है, सर्कस ज्यादा
  • शिवराज ने कहा- MP में सिर्फ कमलनाथ ही कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस, राहुल गांधी और कमलनाथ पर निशाना साधा. इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को सर्कस बता दिया. शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस पार्टी कम है, सर्कस ज्यादा है. 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस पार्टी कम है, सर्कस ज्यादा है. कांग्रेस पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है. सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष हैं. राहुल गांधी कहते हैं मैं अध्यक्ष नहीं हूं. लेकिन मुख्यमंत्री हटाना होता है, तो हटा देते हैं. अच्छी खासी पंजाब की सरकार चल रही थी. कैप्टन को ही निपटा दिया राहुल गांधी ने. ले आए चन्नी साहब को. अध्यक्ष बना दिया सिद्धू को. सिद्धू ने कहा, हम तो डूबे हैं, सनम तुमको भी ले डूबेंगे. 

Advertisement

 


कमलनाथ पर भी साधा निशाना

शिवराज चौहान यहीं नहीं रुके. उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश कांग्रेस का भी जिक्र किया. एमपी सीएम ने कहा, छ्त्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल 50-50 खेल रहे हैं. राजस्थान में भी यही होना है. मध्यप्रदेश में तो कमलनाथ ही हैं. मुख्यमंत्री हैं तो कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष बनाना हो तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा कमलनाथ, स्टार प्रचारक कौन बनेगा कमलनाथ नाथ. 

मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसी के तहत शिवराज सिंह चौहान देवास में प्रचार करने पहुंचे थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »