MP: 25 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 15 लोगों की मौत, बचाव में लगी एनडीआरएफ टीम

मध्यप्रदेश में एक जून से 8 जुलाई तक हुई बारिश के आधार पर 25 जिलों में सामान्य से अधिक, 16 जिलों में सामान्य, 9 जिलों में कम बारिश और एक जिले में कम बारिश हुई है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

केशव कुमार

  • भोपाल,
  • 10 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

मध्यप्रदेश में एक जून से 8 जुलाई तक हुई बारिश के आधार पर 25 जिलों में सामान्य से अधिक, 16 जिलों में सामान्य, 9 जिलों में कम बारिश और एक जिले में कम बारिश हुई है. बाढ़ जैसे हालात होने से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

25 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड
प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सामान्य से अधिक बारिश वाले 25 जिलों में जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सतना, उमरिया, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिले शामिल हैं.

Advertisement

मध्य प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य बारिश
16 जिलों डिंडोरी, टीकमगढ़, रीवा, शहडोल, धार, अलीराजपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, श्योपुरकला, भिंड, हरदा और बैतूल में सामान्य बारिश रिकार्ड की गई है. जबकि प्रदेश के बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और आगर जिले कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं. इसके अलावा बुरहानपुर जिले में काफी कम बारिश दर्ज की गई है.

सतना में सैकड़ों को शिविर में ठहराया
सतना के जिला कलक्टर से मिली जानकारी के अनुसार जिले की प्रमुख नदी टमस, सोन और मंदाकिनी का जल-स्तर बढ़ने से 300 प्रभावित लोगों को अस्थायी शिविर में ठहराए जाने की व्यवस्था की गई है. जिले की तहसील रघुराज नगर के बाढ़ प्रभावित 400 व्यक्ति को सेना द्वारा राहत शिविर तक पहुंचाया गया है.

रीवा में हेलिकॉप्टर से बचाए तीन लोगों की जान
पुलिस प्रशासन, राजस्व, और होमगार्ड के जवान बचाव कार्य में लगे हैं. रीवा के कलक्टर ने राहत आयुक्त कार्यालय को जानकारी दी है कि ग्राम सिरमौर भंडरा में बाढ़ में फंसे तीन लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर से बचाया गया.

Advertisement

विदिशा में पांच दिन से लगातार बारिश
विदिशा में बीते पांच दिन से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है. विदिशा में बेतवा के पुल पर 10 फीट पानी होने से विदिशा-अशोकनगर रोड बंद हो गया है. विदिशा का संपर्क प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी टूट गया है.

एनडीआरएफ की टीम ने शुरू किया बचाव कार्य
विदिशा के बाकी सभी तहसीलों का आपसी संपर्क टूट गया है. लटेरी में एक मकान गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. विदिशा से सटे रायसेन जिले की कई गांव बेतवा के पानी से घिर गए हैं. की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

रायसेन जिले में मकान ढहने से एक आदमी की मौत
वहीं रायसेन जिले में एक मकान ढहने से एक आदमी की मौत हो गई. जिले के बारना डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं. इससे नदियों का जल स्तर और बढ़ गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »