मध्य प्रदेशः बाढ़ में फंसी थी गर्भवती महिला, प्रशासनिक दस्ते ने पहुंचाया अस्पताल

टीम ने गर्भवती महिला को मांगरोल गांव से निकाल तत्काल बरेली स्थित अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि महिला ने अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद एक बेटे को जन्म दिया. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जाते हैं.

Advertisement
मध्य प्रदेश के अलावा बिहार और अन्य राज्यों में भी बाढ़ से तबाही (फाइल फोटोः पीटीआई) मध्य प्रदेश के अलावा बिहार और अन्य राज्यों में भी बाढ़ से तबाही (फाइल फोटोः पीटीआई)

राजेश रजक

  • रायसेन,
  • 31 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST
  • मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का मामला
  • महिला अस्पताल में बेटे को दिया जन्म
  • अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

भारी बारिश के कारण भारत के कई हिस्से अभी भी बाढ़ की चपेट में है. मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. कई गांव पानी में डूब गए हैं, तो कई गांवों का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है. ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रायसेन जिले में बाढ़ के कारण फंसी प्रसव पीड़ा से कराह रही एक गर्भवती महिला को प्रशासन की टीम ने अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक रायसेन जिला के बरेली तहसील में नर्मदा नदी में आई बाढ़ के कारण कई गांव डूब गए हैं. इसी बीच बरेली तहसील के मांगरोल गांव में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. यह गांव भी चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महिला तहसीलदार निकिता तिवारी को दी और मदद मांगी. निकिता तिवारी ने तत्काल महिला को गांव से निकाल अस्पताल पहुंचाने के लिए एक टीम भेजी.

तहसीलदार की टीम ने गर्भवती महिला को मांगरोल गांव से निकाल तत्काल बरेली स्थित अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि महिला ने अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद एक बेटे को जन्म दिया. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जाते हैं. रायसेन के जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने तहसीलदार की तारीफ की और कहा कि बाढ़ की विभीषिका के समय आम नागरिकों की हर संभव सहायता की जा रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »