दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश में चिकनगुनिया ने दी दस्तक

देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश में भी चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है. एमपी के टीकमगढ़ जिले में इस बीमारी से लगभग 50 से ज्यादा लोगों के बीमार होने के खबर है.

Advertisement
एमपी में भी चिकनगुनिया का कहर एमपी में भी चिकनगुनिया का कहर

रवीश पाल सिंह / सुरभि गुप्ता

  • टीकमगढ़,
  • 18 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश में भी चिकनगुनिया ने दस्तक दे दी है. एमपी के टीकमगढ़ जिले में इस बीमारी से लगभग 50 से ज्यादा लोगों के बीमार होने के खबर है.

कई मरीजों की हालत गंभीर
जिले के कई गांवों में के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के कैनवार और बैसा खास गांव में लगभग 50 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग ने भेजी विशेष टीम
इतनी बड़ी संख्या में चिकनगुनिया के मरीजों की खबर मिलने के बाद हरकत में आया और एक विशेष टीम इन गांवों में भेजी गई है. जिले के अस्पताल भी इतनी बड़ी संख्या में आ रहे मरीजों को संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं.

अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड की कमी
अस्पताल की क्षमता से लगभग दोगुने भर्ती हैं, जिनको देखने के लिए स्टाफ की कमी भी सामने आ रही है. इसके अलावा कई मरीजों को तो अस्पताल में बेड तक नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण मजबूरन उन्हें जमीन पर सोना पड़ रहा है.

अस्पतालों में नौबत यहां तक आ गई है कि मरीजों को चढ़ाई जाने वाली बोतल भी मरीजों के परिजन ही हाथ में लेकर जमीन पर उनके साथ बैठने को मजबूर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement