दुर्गा पूजा का चंदा मांगने पर हुआ विवाद, तीन युवकों ने कारोबारी को घर में घुसकर पीटा

धनबाद में एक कारोबारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित सुनील पोद्दार ने पुलिस को बताया कि तीन युवक उसके घर दुर्गा पूजा का चंदा मांगने आए थे. उन्होंने चंदा देने से मना किया तो विवाद हो गया. युवकों ने गाली- गलौच शुरू की और मारपीट करने लगे. लोहे की रोड से घर में तोड़फोड़ की.

Advertisement
घर में घुसकर कारोबारी की पिटाई घर में घुसकर कारोबारी की पिटाई

सिथुन मोदक

  • धनबाद ,
  • 12 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

झारखंड के धनबाद में एक कारोबारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक दुर्गा पूजा का चंदा मांगने कारोबारी के घर गए थे. उसने चंदा देने से इनकार कर दिया. जिसके चलते उनके बीच विवाद हो गया और युवकों ने सुशील कुमार पोद्दार की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं युवकों ने उसके घर पर तोड़फोड़ भी की. 

Advertisement

दुर्गा पूजा का चंदा मांगने पर हुआ विवाद

पिटाई की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित सुशील कुमार पोद्दार ने थाने में दी अपनी शिकायत में अंकित सिंह, मनीष सिंह और आदित्य सिंह पर पिटाई का आरोप लगाया है. पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. 

घर में घुसकर कारोबारी की पिटाई

सुनील पोद्दार ने बताया कि तीन युवक उसके घर दुर्गा पूजा का चंदा मांगने आए थे. उन्होंने चंदा देने से मना किया तो विवाद हो गया. युवकों ने गाली- गलौच शुरू की और मारपीट करने लगे. लोहे की रोड से घर में तोड़फोड़ की.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ढूंढा जा रहा है, जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »