रांची RSS दफ्तर हमले के आरोपियों की CCTV फुटेज आई सामने, ISI कनेक्शन की जांच तेज

झारखंड के रांची में आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले में नए CCTV फुटेज सामने आए हैं. इसके बाद पुलिस ने ISI मॉड्यूल कनेक्शन की जांच तेज कर दी है.

Advertisement
रांची में आरएसएस दफ्तर पर हुए हमले में जांच जारी है. (Photo: Screengrab) रांची में आरएसएस दफ्तर पर हुए हमले में जांच जारी है. (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • रांची,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

पिछले दिनों झारखंड के रांची में आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ये हमला 16 जून की रात करीब 11 बजकर 35 मिनट पर हुआ था. हमलावरों ने आरएसएस दफ्तर पर दो पेट्रोल बम से हमला किया. एक पेट्रोल बम आरएसएस दफ्तर के गेट के बाहर मिला, जबकि दूसरा पेट्रोल बम दफ्तर की छत पर फेंका गया था.

Advertisement

इस हमले के पीछे शहजाद भट्टी और ISI से जुड़े एक मॉड्यूल का शक जताया जा गया था. पुलिस ने इस एंगल पर जांच शुरू की और शहर में रेड यानी छापेमारी की गई है. 

अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पाकिस्तान ISI के दोनों स्लीपर सेल की दो और Exclusive CCTV फुटेज सामने आई है.

CCTV फुटेज में क्या है?

आरएसएस दफ्तर पर हमले के ठीक पहले अमन अंसारी और सैफ किराए की टैक्सी से दफ्तर के ठीक नजदीक आते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद, दोनों बाकायदा टैक्सी से बाहर निकलते हैं, जिसमें सैफ के हाथ में पेट्रोल बम दिखाई दे रहा है. उस वक्त टैक्सी के अंदर तीसरा आरोपी बैठा हुआ भी नजर आ रहा है और टैक्सी ड्राइवर भी देखा जा सकता है.

Advertisement

वहीं, दूसरी CCTV फुटेज में झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन की है, जहां आरएसएस दफ्तर पर हमले के ठीक पहले दोनों आरोपी अमन अंसारी और सैफ नजर आ रहे हैं.

तीसरी तस्वीर में आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमले को अंजाम देने के बाद अमन अंसारी और सैफ अंसारी ट्रेन में बैठे नजर आ रहे हैं. वे दोनों लखनऊ में पाकिस्तान ISI के एक एजेंट से मिलने जाने के लिए निकले थे.

यह भी पढ़ें: शहजाद भट्टी और ISI मॉड्यूल पर शक! CCTV में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकता दिखा अमन अंसारी

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी थी गोली

आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी सैफ ने हिरासत से भागने की कोशिश की. वह कोतवाली थाने से बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गया. पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और मंडल टोल प्लाजा के पास उसे घेर लिया. इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे फिर अपने कब्जे में ले लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »