झारखंड में कांग्रेस के 12 विधायक नाराज, 8 पहुंचे दिल्ली, CM चंपई सोरेन बोले- सरकार को कोई खतरा नहीं

झारखंड में कां मंत्री नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस विधायकों के एक वर्ग के बीच नाराजगी की खबरें आ रही हैं. नाराज 12 नाराज विधायकों में से 8 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं. इस बीच सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि राज्य की गठबंधन सरकार पर कोई खतरा नहीं है.

Advertisement
कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर सीएम सोरेन बोले- सरकार को कोई खतरा नहीं कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर सीएम सोरेन बोले- सरकार को कोई खतरा नहीं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से कांग्रेस विधायकों में गहरी नाराजगी की खबर आ रही है. इन अटकलों के बीच पार्टी के 12 असंतुष्ट विधायकों में से 8 विधायक शनिवार शाम दिल्ली पहुंच गए. विधायक कुमार जयमंगल, जिन्हें अनूप सिंह के नाम से जाना जाता है, ने एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'हम दिल्ली पहुंच गए हैं. बाकी लोग कल पहुंचेंगे... हम यहां कांग्रेस नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे... हम चारों का (मंत्रियों) का रिप्लेसमेंट चाहते हैं... चार मंत्रियों और विधायक प्रदीप यादव को छोड़कर 12 विधायक एकजुट हैं.'

Advertisement

सीएम सोरेन का बयान
कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की खबर के बीच सीएम चंपई सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सीएम चंपई सोरेन ने कहा, 'सरकार बनने के बाद मैं पहली बार दिल्ली आया और यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी.' 

कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन "मजबूत" है और राज्य में गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है. पोर्टफोलियो वितरण को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच मनमुटाव की खबरों को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल  पर चंपई सोरेन ने कहा, "यह कोई मुद्दा नहीं है, हमारा गठबंधन मजबूत है."

यह भी पढ़ें: झारखंड में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद थम नहीं रही नाराजगी, कांग्रेस के 8 विधायक आ रहे दिल्ली

असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों के दिल्ली पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है, वे इसे सुलझा लेंगे. मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है. जेएमएम और कांग्रेस के बीच कोई विवाद नहीं है और सब कुछ बिल्कुल ठीक है." 

Advertisement

विधायकों में नाराजगी
सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 12 विधायकों ने धमकी दी है कि अगर मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की जगह नए चेहरे नहीं लाए गए तो वे 23 फरवरी से होने वाले आगामी राज्य विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे और जयपुर जाएंगे. राज्य में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के 81 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन के 47 विधायक हैं जिनमें जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17 और राजद का एक विधायक शामिल हैं.

शिबू सोरेने के बेटे ने की मनाने की कोशिश

आलमगीर आलम, रामेश्वर उराँव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को फिर से मंत्री पद देने के कांग्रेस विधायकों का एक धड़ा नाराज हो गया है. फैसले से नाखुश कांग्रेस विधायकों का असंतुष्ट धड़ा शनिवार को रांची के एक होटल में एकजुट हुआ. इसके बाद झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे और राज्य सरकार में मंत्री बसंत सोरेन होटल में विधायकों से मिलने पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की. विधायकों से मुलाकात के बाद बसंत सोरेन ने कहा, 'कोई कंफ्यूजन नहीं है...हम सभी एकजुट हैं.'

यह भी पढ़ें: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार, इन 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »