मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर... झारखंड की बेटी ने CM से लगाई गुहार, 48 घंटे में पूरे परिवार की बदली किस्मत

झारखंड के सीएम से लोक संवाद कार्यक्रम में मदद की गुहार लगाने वाली बेबी कुमारी को 48 घंटे के भीतर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल गया है. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बेबी कुमारी का हौसला बढ़ाते हुए लिखा है कि आप खूब पढ़ो, आगे बढ़ो बहन. आपका भाई आपके साथ है.

Advertisement
बेबी कुमारी को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ. बेबी कुमारी को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ.

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 12 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

झारखंड की एक बेटी ने लोक संवाद कार्यक्रम में सीएम से मदद की गुहार लगाई. छात्रा ने कहा कि वह पढ़ना चाहती है, उसे मदद की दरकार है. इसके बाद 48 घंटे में छात्रा और उसके पूरे परिवार को कई सरकारी योजनाओं का लाभ दे दिया गया. वहीं सीएम ने भी ट्वीट कर लिखा है- आप खूब पढ़ो, आगे बढ़ो बहन. आपका भाई आपके साथ है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पढ़ाई के लिए मदद की गुहार लगाने वाली गढ़वा के तिलदाग पंचायत की बेबी कुमारी को सरकार से मदद मिल गई है. बेबी कुमारी को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति, मां ललिता देवी को बकरी पालन के लिए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से जोड़ा गया है.

बेबी के पिता इंद्रेश राम को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं. इसके अलावा बेबी कुमारी की बहन रिमझिम का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया है. मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत किया गया है.

मुख्यमंत्री के प्रति बेबी ने जताया आभार

सरकार से मदद मिलने के बाद बेबी कुमारी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से परसों यानी शुक्रवार को पढ़ने के लिए मदद की गुहार लगाई थी. इसके बाद कुछ घंटों में ही सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल गया है.

Advertisement

बेबी ने कहा कि मां और पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा गया है. बेबी की बहनों का पढ़ने का सपना भी पूरा होगा. बेबी खुद पढ़ाई कर टीचर बनना चाहती हैं. बेबी ने योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है.

यह है मामला

गढ़वा के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से बेबी कुमारी ने कहा था कि वो पढ़ना चाहती है. सीएम उसकी मदद करें. इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को बेबी और उसके पूरे परिवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश के 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़ दिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »