Video: हजारीबाग में शोभायात्रा पर पथराव के बाद आगजनी, वीडियो में देखें कैसे हैं वहां के हालात

जानकारी के मुताबिक, शोभा यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, उसके बाद उपद्रवियों ने दो घरों में रखे हुए पुलाव में आग लगा दी और दो समुदायों में झड़प शुरू हो गई.

Advertisement
हजारीबाग में तनाव हजारीबाग में तनाव

सत्यजीत कुमार

  • हजारीबाग,
  • 14 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में के दौरान पथराव और आगजनी के बाद हालात तनावपूर्ण हो गया. पुलिस के मुताबिक रात के आठ बजे शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. यह शोभा यात्रा झुरझुरी मस्जिद के पास से गुजर रही थी, इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया. जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने शोभा यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया, उसके बाद उपद्रवियों ने दो घरों में रखे हुए पुलाव में आग लगा दी और दो समुदायों में झड़प शुरू हो गई.

Advertisement

मामले के बाद दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे NH2 में जाम लग गया.

पिछले महीने भी हुई थी हिंसा

पिछले महीने हजारीबाग के झंडा चौक पर रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हाथापाई और हल्का पथराव हुआ था. जुलूस के दौरान एक समूह कुछ गाने बजा रहा था, जिस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई, जिसके परिणामस्वरूप हाथापाई और पथराव हुआ. लेकिन वहां तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिससे मामला नहीं बिगड़ा. स्थिति संभालने की कोशिश में हवाई फायरिंग भी गई. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में आकाशीय बिजली ने ली चार लोगों की जान, एक महिला गंभीर रूप से घायल

विवाद सामने आने के बाद खुद सीएम हेमंत सोरेन कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जवाब देने सामने आए और सूबे में किसी भी नफरती साजिश से निपटने की बात कही. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले से निर्देश है कि कोई भी खुराफात करने वाले लोगों पर नजर रखी जाए. सारी जगह प्रशासन की निगाह है.

Advertisement

फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. मौजूदा हालात जानने के लिए आजतक की टीम ग्राउंड पर पहुंची.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »