धनबाद में प्रकृति का खौफनाक रूप: जोरदार धमाके के साथ 100 मीटर धंस गई मुख्य सड़क, टापू बन गए 30 गांव; इलाके में दहशत

झारखंड के धनबाद जिले में अचानक जमीन धंसने से करीब 100 मीटर सड़क 10-12 फीट नीचे चली गई. हादसे के बाद 30 गांवों का सड़क संपर्क टूट गया. ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन और भारी ब्लास्टिंग को घटना का कारण बताते हुए जांच की मांग की है.

Advertisement
धमाका हुआ और जमींदोज हो गया रास्ता.(Photo:ITG) धमाका हुआ और जमींदोज हो गया रास्ता.(Photo:ITG)

सिथुन मोदक

  • धनबाद,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

Jharkhand News: धनबाद के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा इलाके के चापापूर ओसीपी के पास अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया. जोरदार धमाके की आवाज होते ही लगभग 100 मीटर लंबी सड़क 10 से 12 फीट नीचे धंस गई, जिससे 30 गांवों का मुख्य सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया.

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने ओसीपी में हो रही भारी ब्लास्टिंग और कथित अवैध उत्खनन को हादसे की वजह बताते हुए प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया.

Advertisement

लोगों का कहना है कि पहले भी इस क्षेत्र में जमीन धंसने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि मुगमा क्षेत्र की कोलियरियों में अवैध उत्खनन लगातार जारी है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ब्लास्टिंग की जा रही है.

झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि सड़क धंसने से कई गांव टापू बन गए हैं और वर्षों से विस्थापित परिवार अब भी पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन से तत्काल जांच, सुरक्षा उपाय और प्रभावित ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »