झारखंड: जमीन विवाद में 12 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

चाईबासा में जमीन विवाद को लेकर 30 वर्षीय चंद्रमोहन बान सिंह ने अपने 12 साल के भतीजे अर्जुन बान सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात जुगिदारू गांव में हुई और अर्जुन की 9 वर्षीय बहन घटना की चश्मदीद बनी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया है. मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • पश्चिमी सिंहभूम,
  • 23 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में जमीन विवाद में गुरुवार शाम 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने 12 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जुगिदारू गांव की है, जहां आरोपी चंद्रमोहन बान सिंह ने अपने ही रिश्तेदार और पड़ोसी अर्जुन बान सिंह की हत्या कर दी.

पुलिस अधीक्षक अशुतोष शेखर ने जानकारी दी कि आरोपी चंद्रमोहन गुरुवार शाम चाकू लेकर अर्जुन के घर में घुसा और उसकी गर्दन रेत दी. अर्जुन की मौके पर ही अधिक खून बहने के कारण मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही परि वार के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

वहीं, घटना के समय अर्जुन की 9 वर्षीय बहन अनीता बान सिंह भी मौजूद थी, जिसने बाद में अपने माता-पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. घटना के  समय अर्जुन के माता-पिता बदलागिया हाट गए हुए थे. परिवार के अनुसार, आरोपी और मृतक के परिवार के बीच एक जमीन के टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.

इसी के चलते दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »