झारखंड: सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान, सभी के लिए होगी एयर एंबुलेंस सेवा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देते हुए सभी के लिए एयर एंबुलेंस का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. यह घोषणा उन्होंने रांची में एक कार्यक्रम के दौरान कही.

Advertisement
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 28 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को बड़ी राहत दी है. रांची में आयोजित एक समारोह में उन्होंने ऐलान किया कि अब सभी के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी. कहा कि कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे मुख्यमंत्री 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में पहले नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस-2023 में बोल रहे थे. यहीं उन्होंने सभी के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा की घोषणा की.

Advertisement

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तेजी से काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों को जेनेरिक दवाओं की उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. इसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र कई चीजों को जमीनी स्तर पर तैयार करने की आवश्यकता है. 

मेडिकल सर्किटों को एक-दूसरे से जोड़ने का हो रहा काम

गौरतलब है कि इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी. सबसे अहम बात ये है कि मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के मेडिकल सर्किटों को एक-दूसरे से जोड़ने पर तेजी से काम कर रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »