झारखंड के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी अब चुन सकेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम, जानिए इसके फायदे

झारखंड स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर से पहले कर्मचारियों को ऑप्ट करके देना होगा. ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत कर्मियों को आखिरी सैलरी की आधी राशि बतौर पेंशन मिलेगी. साथ ही डीए भी इस स्कीम में दिया जाएगा. एनपीएस मार्केट लिंक्ड थी, जो कर्मचारियों को पसंद नहीं आ रही थी.

Advertisement
हेमंत सोरेन कैबिनेट ने एक सितंबर को पुरानी पेंशन को बहाल करने की घोषणा की. हेमंत सोरेन कैबिनेट ने एक सितंबर को पुरानी पेंशन को बहाल करने की घोषणा की.

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

सरकारी कर्मचारियों को फायदा देने के लिए झारखंड कैबिनेट ने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के बीच एक सितंबर को पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था. इस स्कीम से लगभग डेढ़ लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे.

दरअसल, सरकार ने 1 अप्रैल 2004 को पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था. इसके बाद यहां एनपीएस यानी नेशनल पेंशन सिस्टम लागू कर दिया गया था. कर्मियों को इस स्कीम में अपने वेतन से 10% राशि कटवानी पड़ती थी और सरकार उसमें 14% का योगदान देती थी. स्कीम मार्केट से लिंक्ड थी.

Advertisement

लिहाजा, पुरानी पेशन स्कीम लागू किए जाने की मांग उठती रही थी. इसे लेकर कई बार आंदोलन भी हुआ था. हेमंत सोरेन कैबिनेट ने इसे अप्रूव कर दिया था. एक सितंबर को ही घोषणा कर दी गई थी की एसओपी तैयार होने के बाद उसमें ऑप्शन दिया जाएगा.

15 नवंबर तक कर्मचारियों को चुनना होगा विकल्प

झारखंड स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर से पहले ऑप्ट करके कर्मियों को देना होगा. इस ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत कर्मियों को आखिरी सैलरी की आधी राशि बतौर पेंशन मिलेगी. साथ ही डीए भी इस स्कीम में दिया जाएगा. लिहाजा ये ही कर्मचारियों को भा रही है और वे इसकी सराहना भी कर रहे हैं.

सरकार ने 21 सितंबर को पुरानी पेंशन योजना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. अब कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को चुन सकेंगे, जिसमें उन्हें ज्यादा लाभ और सुरक्षा महसूस होती है. हालांकि, झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों को नई या पुरानी पेंशन योजना चुनने का विकल्प दिया है.

Advertisement

नोटिफिकेशन में बताया गया है कौन और कैसे चुन सकता है विकल्प

कर्मचारी 15 नवंबर 2022 तक विकल्प का चयन कर सकेंगे. इसके लिए नोटिफिकेशन यानी अधिसूचना में अनुलग्नक दिया गया है. फॉर्म भरने का प्रारूप और गाइडलाइंस भी दी गई हैं. साथ ही यह भी बताया गया है कि कैसे और कौन ओल्ड पेंशन स्कीम का विकल्प चुन सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »