गुडन्यूज! जम्मू-श्रीनगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें रेलवे का प्लान

Indian Railways: जम्मू रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अब जल्द ही जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने वाली है. वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज और आधुनिक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसमें आरामदायक सीटें, एसी, वाई-फाई और सुरक्षा के नए फीचर्स हैं.

Advertisement
कटरा-जम्मू के बीच पहले से चल रही है वंदे भारत ट्रेन (फोटो- PTI) कटरा-जम्मू के बीच पहले से चल रही है वंदे भारत ट्रेन (फोटो- PTI)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

जम्मू से श्रीनगर तक जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने वाली है. अभी यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक चल रही है, लेकिन जल्द ही जम्मू तक पहुंचने का इंतजार खत्म हो जाएगा. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, जम्मू रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य अब लगभग खत्म हो चुका है. इसी वजह से ट्रेन की शुरुआत में देरी हो रही थी, लेकिन अब सब तैयार है. ऐसे में वंदे भारत ट्रेन अब शुरू हो सकती है.

Advertisement

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज और आधुनिक ट्रेन है. यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसमें आरामदायक सीटें, एसी, वाई-फाई, खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था और सुरक्षा के नए फीचर्स हैं. कटरा से श्रीनगर का सफर अब सिर्फ 3 घंटे से थोड़ा ज्यादा में पूरा हो जाता है, जबकि पहले रोड से यह सफर 6-7 घंटे या ज्यादा लगता था.

जम्मू से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन में क्यों हुई थी देरी?
जम्मू रेलवे स्टेशन को नया रूप देने के लिए बड़े पैमाने पर काम चल रहा है. प्लेटफॉर्म बढ़ाए जा रहे हैं और अन्य सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं. सुरक्षा के नियमों को भी पूरा करना था. इसी कारण जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन सर्विस शुरू नहीं हो पाई थी. लेकिन अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते या बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है. इससे यात्रियों को बहुत फायदा होगा, खासकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को.

बता दें कि कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है. खासकर सर्दियों में बर्फबारी के बीच भी यह ट्रेन चल रही है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. यात्रियों की संख्या देखते हुए रेलवे अब ट्रेन में कोच बढ़ाने की योजना भी बना रहा है. फिलहाल ट्रेन में 8 कोच हैं, लेकिन जल्द ही इन्हें 20 कोच तक बढ़ाया जाएगा. इससे ज्यादा सीटें मिलेंगी और ज्यादा लोग सफर कर सकेंगे. कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement