तीन नोट, बम की धमकी और... अकासा एयर की फ्लाइट में मचा हड़कंप

श्रीनगर एयरपोर्ट पर अकासा एयर के विमान में रविवार को बम होने की धमकी मिली. विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद नियमित जांच के दौरान धमकी भरे तीन नोट मिले. सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. जांच के बाद बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने इस धमकी को अफवाह बताया.

Advertisement
 फ्लाइट की एंटी-सबोटेज जांच के दौरान धमकी भरे नोट मिले.(Photo: Representational)  फ्लाइट की एंटी-सबोटेज जांच के दौरान धमकी भरे नोट मिले.(Photo: Representational)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

श्रीनगर एयरपोर्ट पर रविवार को अकासा एयर के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी. ये धमकी विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद नियमित जांच के दौरान सामने आई. राहत की बात ये है कि तलाशी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली.

अकासा एयर के फ्लाइट नंबर QP-1121 ने मुंबई से उड़ान भरी थी और रविवार को ये श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई. यात्रियों के विमान से नीचे उतरने के बाद सुरक्षा नियमों के तहत विमान की 'एंटी-सबोटेज' जांच की जा रही थी.

Advertisement

इसी तलाशी के दौरान विमान के अंदर हाथ से लिखे हुए तीन नोट मिले, जिनमें बम होने की धमकी दी गई थी. धमकी भरे नोट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं.

धमकी के बाद विमान की सुरक्षा से जुड़े तय नियमों को तुरंत लागू किया गया. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को बुलाकर पूरे विमान की बारीकी से तलाशी ली गई. इसके बाद तुरंत 'बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी' की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई. कमेटी ने सभी पहलुओं की जांच करने के बाद इस धमकी को अफवाह करार दिया.

नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

पूरी जांच में विमान में कोई भी संदिग्ध चीज या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई. इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा और यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शहजाद भट्टी और ISI मॉड्यूल पर शक! CCTV में RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकता दिखा अमन अंसारी

अकासा एयरलाइंस ने दर्ज कराई शिकायत

तसल्ली होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को आगे की यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी. इसके बाद इस विमान ने फ्लाइट नंबर QP-1122 के रूप में अपनी अगली उड़ान भरी. वहीं, अकासा एयरलाइंस ने इस मामले को लेकर लोकल पुलिस में एक शिकायत दर्ज करा दी है, ताकि धमकी भरे नोट छोड़ने वाले शरारती तत्वों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »