पुंछ में LoC पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी ने फायरिंग कर खदेड़ा

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकत को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. LoC पार करते हुए एक पाकिस्तानी ड्रोन रविवार सुबह भारतीय सीमा में घुसा. भारतीय सेना पहले से अलर्ट मोड में थी और तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन को खदेड़ दिया.

Advertisement
पुंछ सेक्टर में ड्रोन घुसपैठ नाकाम (Photo: ITG) पुंछ सेक्टर में ड्रोन घुसपैठ नाकाम (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई है. रविवार तड़के डिगवार इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट को नोटिस करते हुए तुरंत जवाबी फायरिंग की. पाकिस्तानी ड्रोन करीब सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होता दिखा, जिसे सेना ने दर्जनभर से अधिक राउंड फायर करके वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.

Advertisement

सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला लेकिन आसमान में मंडराने के बाद वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर वापस चला गया. यह दूसरी बार है कि तीन दिनों के भीतर सीमा पार से ड्रोन गतिविधि देखी गई है और भारतीय सेना को कड़े कदम उठाने पड़े हैं. 27 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से आने वाले ड्रोन पर सेना ने कार्रवाई की थी.

यह घटनाक्रम सुरक्षा की नजरिए से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि ड्रोन का इस्तेमाल अक्सर हथियार, नशीले पदार्थ या जासूसी के लिए किया जाता है. घटना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन द्वारा कोई हथियार या प्रतिबंधित सामग्री न छोड़ी गई हो.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन... सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, लगाए नारे

इसके अलावा, पूरे पुंछ सेक्टर में चौकसी बढ़ा दी गई है और सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है. सेना और अन्य सुरक्षाबल सतर्कता के साथ इसके आगे के हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि सीमा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

बता दें कि पाकिस्तान एक ओर तो मोर्चे पर अफगानिस्तान से जंग लड़ रहा है और दूसरी ओर भारत में ड्रोन भेज रहा है. मौजूदा स्थितियों से विपरित पाक सरकार अपने अवाम की भलाई छोड़ नापाक हरकत में जुटा हुआ है.

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »