उमर अब्दुल्ला बोले- बीजेपी से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं

मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में दोनों पार्टियों के गठबंधन पर वैचारिक मतभेद शुरू हो गया है. महबूबा मुफ्ती की शर्तों पर बीजेपी राजी नहीं है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • श्रीनगर,
  • 08 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

जम्मू-कश्मीर में चल रहे के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी के साथ किसी तरह के गठबंधन से इनकार किया है.

उमर ने कहा, 'राज्य में अगर बीजेपी-पीडीपी का गठबंधन टूटता है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस किसी भी स्थिति में बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी.'

नहीं बनी बीजेपी-पीडीपी की बात
दरअसल, मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में दोनों पार्टियों के शुरू हो गया है. महबूबा मुफ्ती की शर्तों पर बीजेपी राजी नहीं है, ऐसे में राज्य में सरकार के गठन पर संकट गहराता जा रहा है.

Advertisement

दोनों पार्टियों में जारी मतभेद के बीच इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर बीजेपी सरकार बनाने के लिए दावेदारी कर सकती है. हालांकि अब खुद उमर अब्दुल्ला ने इससे इनकार किया है.

बीजेपी की वेबसाइट पर नहीं हैं ये डॉक्यूमेंट!
गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में राज्यपाल की ओर से लगातार समय दिए जाने के बाद भी दोनों पार्टियां सामंजस्य नहीं बैठा पाई हैं. वहीं, बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट से एजेंडा ऑफ एलायंस डॉक्यूमेंट हटा दिया गया है. यह जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन से जुड़े दस्तावेज थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement