भारी बारिश और लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, अमरनाथ यात्रा भी रोकी

बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया. जम्मू के रामबन इलाके में तीन स्थानों को अवरुद्ध कर दिया गया. साथ ही अमरनाथ यात्रा यात्रा भी पेडा में बंद कर दी गई है. उधमपुर में भारी बारिश के बाद नेशनल हाईवे पानी से भर गया.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन

केशवानंद धर दुबे

  • जम्मू,
  • 31 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

जम्मू-कश्मीर के हालात बारिश के कारण बिगड़ते जा रहे है. कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया है, जिसकी वजह से सड़क यातायात आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं. बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया. जम्मू के रामबन इलाके में तीन स्थानों को अवरुद्ध कर दिया गया. साथ ही अमरनाथ यात्रा यात्रा भी पेडा में बंद कर दी गई है. उधमपुर में भारी बारिश के बाद नेशनल हाईवे पानी से भर गया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पंथयाल, मेहर, सीरी में भूस्खलन की वजह से राजमार्ग को बंद किया गया है. लोग भूस्खलन को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं. अमरनाथ यात्रा भी बंद कर दी गई है. इसे तब तक चालू नहीं किया जाएगा जब तक कि वाहनों के आवागमन को ठीक तरह से ना हो. अभी सभी सुरक्षित हैं. 

बता दें कि रविवार को ही के दर्शन के लिए करीब 300 श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुए. अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 2.52 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं. 40-दिवसीय को प्रारंभ हुई थी. इसका समापन 7 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा. इसमें आतंकी हमले और बस दुर्घटना में कई  लोग मारे गए.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement