कश्मीर में आतंकियों ने एक PDP कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा, हिंसक झड़पों में 55 छात्र घायल

आतंकियों ने राजपोरा इलाके के कस्बायर इलाके में फायरिंग की. हमले में 45 साल के पीडीपी वर्कर बशीर अहमद डार और उनके चचेरे भाई अल्ताफ अहमद डार को गोलियां लगी. दोनों लोगों को गंभीर हालत में पुलवामा अस्पताल ले जाया गया. बशीर को डॉक्टरों ने फौरन मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
कश्मीर के पुलवामा में हिंसा कश्मीर के पुलवामा में हिंसा

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 16 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

कश्मीर वादी में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार देर शाम पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में पीडीपी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. हमले में एक अन्य घायल हुआ है.


इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने राजपोरा इलाके के कस्बायर इलाके में फायरिंग की. हमले में 45 साल के पीडीपी वर्कर बशीर अहमद डार और उनके चचेरे भाई अल्ताफ अहमद डार को गोलियां लगी. दोनों लोगों को गंभीर हालत में पुलवामा अस्पताल ले जाया गया. बशीर को डॉक्टरों ने फौरन मृत घोषित कर दिया. जबकि अल्ताफ श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया है.

Advertisement

मिल रही थी धमकियां
खबरों के मुताबिक बशीर राजपोरा में दवाइयों की दुकान चलाते थे. सूत्रों की मानें तो बशीर और अल्ताफ को पीडीपी से नाता तोड़ने की धमकियां मिल रही थीं.


शनिवार को पुलवामा में ही सुरक्षाबलों और कॉलेज छात्रों के बीच हुई झड़पों में 55 युवा घायल हो गए हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक हिंसा तब भड़की जब सुरक्षाबलों ने पुलवामा के सरकारी कॉलेज में घुसने की कोशिश की. हालांकि पुलिस का कहना है कि जवानों ने कॉलेज के बाहर नाका बनाया था. लेकिन छात्रों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया. जवाबी कार्रवाई में कई नौजवानों को चोटें आईं. इनमें करीब 1 दर्जन लड़कियां भी शामिल हैं. हिंसा के दौरान छात्रों ने कॉलेज में भी जमकर तोड़फोड़ की. थोड़ी ही देर में हिंसा पुलवामा के बाकी हिस्सों में भी फैल गईं और मुरान चौक में भी दुकानों को खासा नुकसान पहुंचा है.

Advertisement

घाटी में तनाव
ये आतंकी हमला ऐसे वक्त हुआ है जब कश्मीर वादी में तनाव के हालात हैं. हाल ही में हुए श्रीनगर उप-चुनाव में वोटिंग के दौरान 8 लोग मारे गए थे. हिंसा के चलते सिर्फ 7.14 फीसदी लोग वोट डाल पाए थे. अनंतनाग लोकसभा सीट पर उप-चुनाव को टालना पड़ा था.


इस बीच सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वायरल हो रहे हिंसा के वीडियो आग में घी का काम कर रहे हैं. सुरक्षा बलों के काफिले में एक युवक को गाड़ी में बांधकर घुमाने के वीडियो से लोगों में गुस्सा है. इससे पहले एक सीआरपीएफ जवान की पिटाई के वीडियो से खासा बवाल हुआ था. एक और ताजा वीडियो में सैनिकों को एक नौजवान की पिटाई करते दिखाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »