J&K: तीर्थयात्रियों के बस पर हमले में शामिल आतंकी का स्केच जारी, सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम

पुलिस ने रियासी हमले में शामिल आतंकवादी का स्केच जारी किया है. रियासी पुलिस ने आतंकवादी की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. चश्मदीदों के खुलासे और डिटेल के आधार पर आतंकवादी का स्केच तैयार किया गया है.

Advertisement
आतंकी का स्केच जारी आतंकी का स्केच जारी

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 11 जून 2024,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके में बस पर हुए हालिया हमले में शामिल किसी भी आतंकवादी के ठिकाने के बारे में कोई भी जरूरी जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस ने आतंकी का स्केच जारी किया है.

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की ओर की गई गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई थी और 33 अन्य घायल हो गए थे. पुलिस ने चश्मदीदों के खुलासे और डिटेल के आधार पर आतंकवादी का स्केच तैयार किया है.

Advertisement

चश्मदीदों ने क्या बताया?
गौरतलब है कि तीर्थयात्रियों से भरी बस शिवखोड़ी से कटरा जा रही थी जब ये आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस आतंकी हमले में घायल यूपी के बलरामपुर के रहने वाले संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि शिवखोड़ी में दर्शन के बाद हम कटरा की ओर जा रहे थे. जब बस ऊपर से नीचे उतर रही थी तभी एक आतंकवादी बीच सड़क पर फायरिंग शुरू कर दी. जब ड्राइवर को गोली लग गई तो बस खाई में गिर गई.

आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक गोलियां चलाईं. जब गोली चलना बंद हो गई, उसके बाद पुलिस आई और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया.जो आतंकी सामने से गोली चला रहे आतंकी को देखा था. बाकी इधर-उधर से भी फायरिंग कर रहे थे. वो 5-6 फायरिंग कर रुकते थे और फिर पांच मिनट बाद फायरिंग शुरू कर देते थे.

Advertisement

वहीं यूपी के गोंडा की रहने वाली नीलम गुप्ता ने बताया कि हम शिवखोड़ी से दर्शन करके आ रहे थे. वहीं पर आतंकियों ने फायरिंग की, गोली बस में लगी और बस डिसबैलेंस होकर खाई में गिर गई. हालांकि कितने आतंकी थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने कहा, "बस खाई के नीचे आ गई तो हम आतंकियों को देख नहीं पाए. बस में 40 लोग थे, बच्चे भी थे. हमारे हाथ और पैर में चोट आई है. हमारे पति, देवर, ननद-नंदोई हैं."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »