जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में 6 आतंकियों का सफाया, पांच जवानों की शहादत के बाद एक्शन में सेना

Jammu Kashmir encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन तेज हो गया है. बीते 24 घंटों में सेना ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया है. हालांकि, एक मुठभेड़ में हमारे 5 जवान भी शहीद हुए हैं.

Advertisement
घाटी में सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. (फाइल फोटो-PTI) घाटी में सेना का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 12 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST
  • जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन तेज
  • अनंतनाग, बांदीपोरा और शोपियां में आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का 'ऑल आउट' ऑपरेशन जारी है. बीते 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों को मार गिराया है. इनमें से कुछ आतंकी हाल ही में हुई आम नागरिकों की हत्या में भी शामिल थे. हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान एक जेसीओ समेत सेना के 5 जवान भी शहीद हो गए हैं. पुलिस के मुताबिक, पिछले 30 घंटे में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच 5 बार मुठभेड़ हो चुकी है.

Advertisement

अनंतनाग, बांदीपोरा, शोपियां में आतंकी ढेर

1. अनंतनागः सोमवार सुबह हुए एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया. इस एनकाउंटर के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान भी घायल हो गए. अभी तक आतंकी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

2. बांदीपोराः अनंतनाग के साथ-साथ ही बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया. इस एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया. मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई थी, जो लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) से जुड़ा हुआ था. ये आतंकी शाहगुंड में आम नागरिक की हत्या में शामिल था.

3. शोपियांः देर रात जिले के तुलरान इलाके में सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया. कई घंटों तक चली मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया. जिन आतंकियों का मार गिराया है उनके नाम दानिश अहमद, यावर अहमद और मुख्तार अहमद है. आतंकियों के पास से दो पिस्टल और एक एके-47 भी बरामद की गई है. मुख्तार अहमद गंदरबाल में एक आम नागरिक की हत्या में शामिल था.

Advertisement

4. शोपियांः जिले के फेरीपोरा इलाके में मंगलवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई. इसमें एक आतंकी मारा गया है. इलाके में अभी भी सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

ये भी पढ़ें-- हजारों मौतें और शहादत से ऐसे सुलगती रही घाटी...जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के तीन दशक

5 जवान भी खोए...

जम्मू के पुंछ जिले में भी सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर काउंटर-टेररिस्ट ऑपरेशन चलाया. ये आतंकी एलओसी पार कर चमरेर के जंगल तक पहुंच गए थे. इनपुट मिलते ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत 5 जवान शहीद हो गए.

इस हमले में शहीद हुए जवानों में नायब सूबेदार (जेसीओ) जसविंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, सरज सिंह और वैशाख एच. शामिल हैं. शहीद हुए जवानों में तीन जसविंदर सिंह, मनदीप सिंह और गज्जन सिंह पंजाब के रहने वाले थे. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शहीदों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »