J-K: शाहनवाज हुसैन की रैली से पहले बिजबेहरा में ग्रेनेड अटैक, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रैली से पहले ग्रेनेड हमला हुआ है. अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका गया है, जिसमें एक जवान घायल हो गया है.

Advertisement
कश्मीर में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (फाइल फोटो-PTI) कश्मीर में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन (फाइल फोटो-PTI)

शुजा उल हक / अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 17 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST
  • सुरक्षाबलों पर फेंका गया ग्रेनेड
  • पूरे इलाके को किया गया बंद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रैली से पहले ग्रेनेड हमला हुआ है. अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका गया है, जिसमें एक जवान घायल हो गया है. हमले वाली जगह से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की रैली होनी है. फिलहाल, इलाके को बंद कर दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती का गृह शहर बिजबेहरा ही है. यहां पर बीजेपी ने डीडीसी चुनावों के लिए अभियान रैली की योजना बनाई है. इसके तहत ही आज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन की रैली होने वाली है. इस रैली से पहले सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका गया है. 

Advertisement

इस हमले के बाद भी बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वह रैली में हिस्सा लेंगे.

आज सुबह ही मुठभेड़ में पकड़ा गया एक आतंकी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के गुंड बाबा खलील इलाके में गुरुवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में एक हिजबुल आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आतंकी का नाम जहीर अब्बास लोन है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आठ चरण में हो रहा है डीडीसी चुनाव
जम्मू-कश्मीर में आठ चरणों में डीडीसी चुनाव संपन्न हो रहा है, जिसमें सात चरण का मतदान हो चुका है. आखिरी चरण का मतदान 19 दिसंबर को होगा. इसके बाद 22 दिसंबर को मतगणना होगी. इस बार बीजेपी, कांग्रेस और पीपुल्स अलायंस मैदान में है. पीपुल अलायंस में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, पीपल्स कॉन्फ्रेंस और सीपीआई (एम) सहित कई पार्टियां शामिल हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement