जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में 'नकली बर्फबारी' क्यों कराना चाहते हैं CM अब्दुल्ला, बताई वजह

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग को विंटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए आर्टिफिशियल स्नो की व्यवस्था शुरू करने की योजना का ऐलान किया. बारामूला में छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि बदलते मौसम के कारण आर्टिफिशियल स्नो जरूरी हो गया है.

Advertisement
छठी बार खेलो इंडिया विंटर गेम्स की मेजबानी पर सीएम ने दी नई इंफ्रास्ट्रक्चर योजना (Photo: PTI) छठी बार खेलो इंडिया विंटर गेम्स की मेजबानी पर सीएम ने दी नई इंफ्रास्ट्रक्चर योजना (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग को विंटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए आर्टिफिशियल स्नो (नकली बर्फबारी) की व्यवस्था शुरू करने की योजना का ऐलान किया है. यह बात उन्होंने बारामूला में आयोजित छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन समारोह के दौरान कही. उन्होंने कहा कि गुलमर्ग देश में विंटर गेम्स के लिए सबसे सबसे सही जगह है, लेकिन बदलते मौसम के पैटर्न को देखते हुए अब खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करना जरूरी हो गया है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि फरवरी के महीने में गुलमर्ग में इतनी गर्मी होने का कोई कभी सोच भी नहीं सकता था, लेकिन यह अब एक हकीकत बन चुकी है जिसे हम सब को स्वीकार करना होगा. उन्होंने दुनिया के उन देशों का हवाला दिया, जहां विंटर गेम्स आयोजित होते हैं, वहां आर्टिफिशियल स्नो का इस्तेमाल नियमानुसार जरूरी होता है. इसलिए जम्मू-कश्मीर सरकार भी ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी.

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों और टूरिस्ट सेक्टर दोनों को सपोर्ट देने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करेगी ताकि विंटर टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने यह भी साफ किया कि विंटर टूरिज्म जम्मू-कश्मीर के लिए इकोनॉमिकली और कल्चर के तौर से भी बेहद जरूरी है और उसे डेवलप करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 'अजित पवार विमान हादसे की जांच हो, सुप्रीम कोर्ट करे निगरानी', ममता बनर्जी बोलीं; उमर अब्दुल्ला ने भी उठाई यही मांग

Advertisement

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की भी सराहना की और कहा कि विंटर स्पोर्ट्स जेंडर इक्वलिटी को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकते हैं. उन्होंने बेहतर कोचिंग और सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया, ताकि महिला खिलाड़ी फ्यूचर में नेशलन और इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीत सकें.

आखिर में उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी आने वाले समय में इंटरनेशनल स्टेज पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement