'राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में पैदल न करें भारत जोड़ो यात्रा', सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में दाखिल होगी. श्रीनगर में इस यात्रा का समापन होगा. वहीं राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को एजेंसियों ने बैठक की. उन्होंने कांग्रेस नेता की सुरक्षा के लिए उन्हें घाटी में यात्रा निकालने के लिए के दौरान कुछ एहतियात बरतने के लिए कहा है.

Advertisement
पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर के लखनपुर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर के लखनपुर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

जितेंद्र बहादुर सिंह / सुनील जी भट्ट

  • नई दिल्ली/जम्मू,
  • 17 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:07 AM IST

कांग्रस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी. श्रीनगर इस यात्रा का अंतिम पड़ाव भी है. उनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियों ने मंगलवार को अहम बैठक की. दरअसल उनकी सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता उनकी घाटी में होने वाली पैदल यात्रा है. दरअसल यात्रा घाटी के कुछ ऐसे रास्तों से गुजरेगी, जहां फूल प्रूफ सिक्योरिटी के इंतजाम किए जा रहे हैं. यहां उनकी पुख्ता सुरक्षा कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ करेगी.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी के इनर घेरे में सिर्फ उनके जाने-पहचाने लोगों को ही शामिल करने की सलाह दी है. इसके साथ ही कश्मीर में कुछ जगहों पर पैदल यात्रा न करने की सलाह दी गई है. घाटी में यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर गाड़ी से चलने की भी सलाह दी गई है.

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने बताया कि राहुल यात्रा लेकर 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी. यहां लखनपुर में नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता यूसुफ तारिगामी और शिवसेना नेता संजय राउत उनका स्वागत करेंगे. श्रीनगर में 30 जनवरी को एक विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा. यात्रा जम्मू के लखनपुर से होते हुए कठुआ, हीरानगर, बनिहाल टनल होते हुए कश्मीर घाटी तक जाएगी.

पंजाब में राहुल की सुरक्षा में चूक

Advertisement

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक देखने को मिली. राहुल गांधी जब होशियारपुर के दसूहा से यात्रा निकाल रहे थे तब अचानक से एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास आ गया है और उन्हें गले लगा लिया. हालांकि उनके आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत दूर कर दिया. वहीं रास्ते में राहुल गांधी के टी-ब्रेक से पहले एक व्यक्ति उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच गया. 

एसएसपी होशियारपुर को व्यक्ति की पहचान करने के निर्देश दिए हैं. वहीं आईजी लॉ एंड ऑर्ड जीएस ढिल्लों ने दूसरे मामले में कहा है कि हम किसी को भी सुरक्षा घेरे में नहीं जाने देते. फिलहाल हम व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाए हैं, लेकिन वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि यह सुरक्षा में चूका का मामला है. व्यक्ति पहचान होने के बाद ही हम यह बताने की स्थिति में होंगे कि यह सही मायने में सुरक्षा में सेंध थी या नहीं.

राहुल के पास जेड प्लस सिक्योरिटी

पंजाब और जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने जरूरी इंतजाम किए हुए हैं. राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों ने पंजाब और जम्मू कश्मीर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक राहुल की सुरक्षा में एडवांस सिक्योरिटी लायजन, 58 कमांडो, 10 आर्म्ड स्टैटिक गॉर्ड, 6 पीएसओ एक समय में राउंड द क्लॉक, 24 जवान 2 एस्कॉर्ट में राउंड द क्लॉक,5 वाचर्स दो शिफ्ट में रहते हैं. इसके अलावा एक इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर इंचार्ज के तौर पर तैनात रहता है.

सूत्रों के मुताबिक वीआईपी जहां ठहरेंगे, वहां आने जाने वाले लोगों के लिए 6 फ्रीस्किंग और स्क्रीनिंग करने वाले जवान तैनात रहते हैं. इसके साथ ही राउंड द क्लॉक ट्रेंड 6 ड्राइवर होते हैं लेकिन राहुल गांधी इस समय पैदल यात्रा कर रहे हैं तो भी उनके साथ गाड़ियों का काफिला रहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »