हिमाचल में दो सड़क हादसे, 9 लोगों की मौत, 46 घायल

जानकारी के मुताबिक यह बस नाहन से रेणुका की तरफ जा रही थी कि तभी यह हादसा हो गया और बस नदी में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग मौजूद थे जिनमें से 9 की मौत हो गई है.

Advertisement
हादसे की तस्वीर (फोटो: ANI) हादसे की तस्वीर (फोटो: ANI)

परमीता शर्मा

  • सिरमौर,
  • 25 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रविवार को एक बड़ा बस हादसा हो गया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. एक प्राइवेट बस के नदी गिरने से यह हादसा हुआ. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के मुताबिक यह बस नाहन से रेणुका की तरफ जा रही थी कि तभी यह हादसा हो गया और बस नदी में जा गिरी. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग मौजूद थे जिनमें से 9 की मौत हो गई है. जबकि 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement

वहीं हिमाचल में हुए एक अन्य हादसे में 21 लोग जख्मी हो गए. सोलन-शिमला बॉर्डर पर भी एक आज (रविवार को) खाई में गिर गई. शिमला के एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि इस हादसे में 21 लोग जख्मी हुए जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया था. जबकि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया.

इससे पहले शनिवार को कर्नाटक के मंड्या में बड़ा हादसा हुआ था. जहां पांडवपुरा तालुक में कनागमराडी के नजदीक एक बस नहर में गिर गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »