बाबा बालक नाथ से नैना देवी तक... हिमाचल के मंदिरों में आया 420 करोड़ का चढ़ावा

हिमाचल प्रदेश के सरकार नियंत्रित 36 मंदिरों में 1 जनवरी 2024 से 1 अगस्त 2026 तक 419.88 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में बताया कि इस राशि का इस्तेमाल मंदिरों के रखरखाव, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, धार्मिक आयोजनों, गौशालाओं और कर्मचारियों के वेतन में किया जाता है.

Advertisement
शिमला का जोखू मंदिर. (File Photo) शिमला का जोखू मंदिर. (File Photo)

aajtak.in

  • शिमला,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

हिमाचल प्रदेश के सरकारी नियंत्रण वाले 36 मंदिरों में ढाई साल से अधिक समय में करीब 420 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है. राज्य सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में इसकी जानकारी दी. सरकार के मुताबिक 1 जनवरी 2024 से 1 अगस्त 2026 के बीच इन मंदिरों में कुल 419.88 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ. 

एक एजेंसी ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के हवाला से दावा किया कि कांग्रेस विधायक केवल सिंह के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि मंदिरों में प्राप्त चढ़ावे की राशि का इस्तेमाल विभिन्न धार्मिक और प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है. जिसमें मंदिरों का रखरखाव, सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, लाइटिंग, गौशालाओं का संचालन, धार्मिक आयोजनों और मेलों की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा पुजारियों और मंदिर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी इसी राशि से किया जाता है.

Advertisement

गौसदन के लिए 50 फीसदी हिस्सा तय
डिप्टी सीएम ने बताया कि मंदिरों में आने वाले चढ़ावे का 50 प्रतिशत हिस्सा गौसदन के निर्माण और रखरखाव के लिए निर्धारित किया गया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर फंड खर्च करने के लिए फिलहाल कोई अलग नियम निर्धारित नहीं हैं. राज्य सरकार अभी इस संबंध में नियम बनाने पर विचार नहीं कर रही है.

इन तीन मंदिरों में सबसे ज्यादा चढ़ावा
सरकारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा चढ़ावा हमीरपुर के बाबा बालक नाथ देवत सिद्ध मंदिर में आया. यहां 99.19 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. इसके बाद बिलासपुर के नैना देवी मंदिर में 86.94 करोड़ और ऊना जिले के माता चिंतपूर्णी मंदिर में 85.72 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया.

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में कुल 153.32 करोड़ रुपये चढ़ावा आया था. 2025 में यह बढ़कर 157.51 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, 2026 में 1 अगस्त तक 109.4 करोड़ रुपये चढ़ावे के रूप में प्राप्त हो चुके थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »