चंबा से शिमला तक सावधान! हिमाचल में फिर भारी बारिश की चेतावनी, लैंडस्लाइड का भी अलर्ट

Himachal Weather: मौसम विभाग ने चंबा, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू सहित कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 19 से 22 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है, जिससे भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और नदी-नालों में अचानक पानी बढ़ने का खतरा बना हुआ है.

Advertisement
IMD Rain alert in Shimla, Himachal weather Forecast (File Photo- PTI) IMD Rain alert in Shimla, Himachal weather Forecast (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • शिमला,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर आफत बनकर बरसने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने चंबा, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही भूस्खलन (लैंडस्लाइड), फ्लैश फ्लड और नदी-नालों में अचानक पानी बढ़ने का खतरा भी बताया गया है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में 19 से 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला शामिल हैं. 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से हिमाचल में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक राज्य में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है.

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की ओर से गुरुवार शाम दी गई जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों में हुई भारी बारिश के कारण राज्य में 50 सड़कें बंद हो गई हैं. मॉनसून शुरू होने (30 जून) से अब तक 53 लैंडस्लाइड और 3 फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 

Advertisement

16 जुलाई तक हिमाचल में 124.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 119.2 मिलीमीटर होती है. यानी इस बार 4 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य में ज्यादातर जगहों पर मौसम सूखा रहा है. 

शिमला जिले के साराहन में 7.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं, तापमान की बात करें तो लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »