कालका-शिमला हेरिटेज रेल लाइन पर फ्री वाई-फाई सेवा शुरू

वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे लाइन के तौर पर जानी जाने वाली कालका शिमला रेलवे में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसेज देना शुरू कर दिया है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे लाइन के तौर पर जानी जाने वाली कालका शिमला रेलवे में सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसेज देना शुरू कर दिया है. कालका से लेकर शिमला तक शिवालिक की मनोरम पहाड़ियों का सफर करते वक्त अब आपको लगातार इंटरनेट की सुविधा मिलती रहेगी और वह भी फ्री. कालका से लेकर शिमला तक 15 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें से सिर्फ 3 में कालका शिमला और सोलन में फ्री वाईफाई की सुविधा मिल रही थी. इसे अब बढ़ाकर सभी स्टेशनों पर कर दिया गया है.

Advertisement

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक फ्री वाई-फाई की सुविधा कालका शिमला रेलवे में अब बड़ोग, धर्मपुर, गुमन कोटी, कुमार हट्टी, डगशाई, सुनवारा, टकसाल, कंडाघाट, सलोगरा, कनोह, सोगी, तारा देवी, जटूग और समर हिल रेलवे स्टेशनों पर मिलने लगी है. कालका शिमला रेलवे लाइन पर मौजूद सभी स्टेशनों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी देने का काम रेलवे की पीएसयू रेलटेल ने रेल वायर के जरिए किया है. इस समय पूरे देश में रेल टेल 746 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा दे रही है. इसका इस्तेमाल 80 लाख लोग हर महीने कर रहे हैं.

रेल टेल की फ्री वाई-फाई की सुविधा कालका शिमला रेल लाइन पर मौजूद हर एक स्टेशन पर मिलेगी और यह सुविधा स्मार्टफोन या लैपटॉप इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को एक बार में आधे घंटे के लिए मिलेगी. जैसे ही आप वाईफाई वाले निशान पर कनेक्ट करने के लिए क्लिक करेंगे तो यह रेल वायर के होम पेज पर ऑटोमेटिक तरीके से ले जाएगी और वहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इस मोबाइल नंबर पर आपको वन टाइम पासवर्ड एसएमएस में आएगा. वन टाइम पासवर्ड से वेरिफिकेशन के बाद आप रेल वायर के वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »