हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इंडिया गठबंधन के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता आपस में ही भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला एक-दूसरे को थप्पड़ मारने तक पहुंच गया. जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में दो कांग्रेस महिला नेताओं के बीच यह मारपीट उस समय शुरू हुई जब प्रदर्शन के दौरान आगे खड़े होने और आगे निकलने को लेकर होड़ मच गई.