भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चीफ संजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि संजय सिंह अनुशासनहीनता की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना सही नहीं समझती. हम मैदान छोड़कर भागने वालों में नहीं, बल्कि डटकर लड़ाई लड़ने वालों में से हैं.
फोगाट ने कहा, 'बहुत से लोग चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं, लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी. मैं समाज और लोगों के लिए लडूंगी.'
विनेश फोगाट ने कहा कि बीजेपी के लोगों को खेल छोड़कर राजनीति करनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि वे खेल में क्यों आ रहे हैं? विनेश ने कहा, 'जिस दिन राजनीति करने वाले लोग खेल को छोड़ देंगे, उसी दिन मैं भी राजनीति छोड़कर खेल में चली जाऊंगी.'
यह भी पढ़ें: 'ओबामा के पास क्या अनुभव था?' राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठने पर शशि थरूर का करारा जवाब
उन्होंने आगे कहा कि कोई भी खिलाड़ी देश का होता है और हर खिलाड़ी देश के तिरंगे के लिए लड़ता है. विनेश ने मीडिया से अपील की है कि जातिगत मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत न किया जाए.
महंगाई पर बोली विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने कहा कि पूरे भारत में महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस-सिलेंडर के दाम भी बढ़ रहे हैं. आने वाले समय में कीमतें और बढ़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि कई बार समय ऐसा भी आता है जब उन्हें भी गैस-सिलेंडर नहीं मिलता.
कॉकरोच पार्टी को लेकर विनेश ने कहा कि जो भी पार्टी किसानों और मजदूरों की आवाज उठाएगी, हम उनके साथ हैं. जनता की आवाज उठाने वालों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है. कांग्रेस पार्टी भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.
फोगाट ने कहा, हम मैदान में डटकर लड़ने वाले लोग हैं, भागने वाले नहीं. जानकारी के मुताबिक, विधायक विनेश फोगाट ने आज SIR पर भी चर्चा की.
सुनील कुमार तिवारी