हरियाणा के कन्या विद्यालय में मिड-डे मील में मिला सांप, कई बच्चों को हुई उल्टी

हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल में मिडे-डे मील से छोटा-सा सांप निकला है. जो कि स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है. जैसे ही यह पता लगा कि खाने में सांप था उसके तुरंत बाद बच्चों को खाना खाने से रोक दिया गया. यह मामला राजकीय सीनियर कन्या स्कूल का है.

Advertisement
खाने में मिला सांप खाने में मिला सांप

मोहित ग्रोवर

  • फरीदाबाद,
  • 12 मई 2017,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल में मिडे-डे मील से छोटा-सा सांप निकला है. जो कि स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है. जैसे ही यह पता लगा कि खाने में सांप था उसके तुरंत बाद बच्चों को खाना खाने से रोक दिया गया. यह मामला राजकीय सीनियर कन्या स्कूल का है.

हालांकि, सूचना से पहले ही कुछ चुके थे, और कुछ बच्चों को खाना खाने के बाद उल्टी भी हुई. सांप का पता उस समय चला जब स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर खाने को चेक कर रहे थे.

Advertisement

 

उल्टी करने वाले बच्चों के घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्कूल की तरफ से इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन को सूचित कर दिया है. यह फाउंडेशन मिड-डे मील मुहैया कराता है.

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब खाने में कुछ निकला हो, या फिर मिड-डे मील के कारण बच्चें बेहोश हुए हों.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »