माचिस जला रही थी 2 साल की मासूम, अचानक लगी कमरे में आग, दम घुटने से बच्ची की मौत

पंचकूला के सेक्टर-10 में एक कोठी के सर्वेंट रूम में आग लगने से मां-बेटी बेहोश हो गईं. दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां, डॉक्टरों ने 2 साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया. जबकि, उसकी मां का इलाज जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

आदित्य वैभव

  • पंचकूला,
  • 24 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-10 के एक कोठी में शनिवार को आग लगने से एक 2 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद घर में मातम छा गया. सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसे का कारण बच्ची द्वारा माचिस की तिल्ली जलाना बताया जा रहा है. लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर 10 के मकान नंबर 218 की एक मंजिल पर आग लग गई है. लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया. आग लगने के कारण दूसरी मंजिल पर रहने वाली लक्ष्मी एवं उसकी दो वर्षीय बच्ची अमायरा बेहोश हो गई.

दमकल विभाग के पहुंचने से पहले लोगों ने बड़ी मशक्कत करके मां-बेटी को कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए. जहां पर डाक्टरों ने दो वर्षीय बच्ची अमायरा को मृत घोषित कर दिया. कोठी की मालकिन पूजा अग्रवाल ने बताया कि ये परिवार को काफी समय से इनके पास सर्वेंट रूम में रह रहा है. शनिवार को अचानक से उनके कमरे से धुआं उठने लगा. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची. कमरे से मां लक्ष्मी और बेटी अमायरा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने अमायरा को तो मृत घोषित कर दिया. कहा कि दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है. लेकिन लक्ष्मी का इलाज जारी है.

Advertisement

इससे पहले सोनीपत जिले में स्थित एक हाईराइज सोसायटी की बिल्डिंग में अचानक से आग लग गई थी. नेशनल हाईवे 44 पर स्तिथ एपेक्स ग्रीन नाम की सोसायटी के सी ब्लॉक की 7वीं मंजिल पर स्तिथ फ्लैट में आग का तांडव देखने को मिला था. आग के कारण बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैटों में कई लोग फंस गए थे, जो बेडशीट के सहारे नीचे उतरे. सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए. इस घटना में कई लोगों के झुलस गए थे. जिनका अस्पताल में इलाज चला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »