300 KG गोमांस, 10 लोग और पुलिस की रेड... 2 महीने बाद नूंह में पकड़ी गई महिला आरोपी सायना

हरियाणा के नूंह में 14 अगस्त को पुलिस एक मकान में पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक, यहां गोमांस को शादी में सप्लाई करने की सूचना मिली थी. रेड हुई तो पांच पुरुष और पांच महिलाएं भागने लगीं. एक पुरुष पकड़ा गया. मौके से करीब 300 किलो कथित प्रतिबंधित मांस और धारदार हथियार बरामद हुए. अब करीब दो महीने बाद एक और महिला गिरफ्तार हुई है.

Advertisement
पुलिस ने 14 अगस्त को की थी छापेमारी. (Photo: ITG) पुलिस ने 14 अगस्त को की थी छापेमारी. (Photo: ITG)

कासिम खान

  • नूंह,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

हरियाणा के नूंह में 300 किलो कथित गोमांस बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को एक मकान पर छापेमारी की गई थी. उस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था. उस वक्त एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया था, जबकि फरार थे. अब इसी मामले में सायना उर्फ सन्ना की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह इस केस में तीसरी गिरफ्तारी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement

कहानी शुरू होती है 14 अगस्त से. नूंह के आकेड़ा थाना क्षेत्र में सीएस स्टाफ की टीम गश्त पर थी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उन्हें एक सूचना मिली. सूचना ये थी कि गांव बाई के कुछ लोग कथित तौर पर गोकशी का काम करते हैं. पुलिस को यह भी बताया गया कि उस दिन मकसूद के मकान में दो गोवंश का वध कर उनका मांस एक शादी में सप्लाई करने की तैयारी है. 

पुलिस टीम मकान पर पहुंची और दबिश दी तो वहां भगदड़ मच गई. पुलिस के मुताबिक, मकान के अंदर पांच पुरुष और पांच महिलाएं मौजूद थीं. जैसे ही पुलिस पहुंची, सभी भागने लगे. अंधेरा था. आसपास कीकर के पेड़ और झाड़ियां थीं. इसी का फायदा उठाकर कई लोग भाग निकले. लेकिन एक व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आ गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर में पक रहा था कथित गोमांस, पुलिस की छापेमारी में 3 महिलाएं गिरफ्तार, 4 आरोपी मौके से फरार

उस व्यक्ति नाम सलमान उर्फ पोतू था. अब पुलिस ने मकान की तलाशी ली. पुलिस के मुताबिक, मकान से तीन प्लास्टिक के कट्टों में करीब 300 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ. इसके साथ ही दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब भी बरामद किए गए.

बरामद मांस की पशु चिकित्सक से मेडिकल जांच कराई गई. इसके बाद केस दर्ज हुआ. एक गिरफ्तारी हुई. 14 अगस्त को सलमान उर्फ पोतू गिरफ्तार हुआ. इसके बाद 26 अगस्त को पुलिस ने मकसूद की पत्नी मुनफीदा उर्फ फीदा को गिरफ्तार किया. दो गिरफ्तारियां हो चुकी थीं. लेकिन पुलिस के मुताबिक, उस दिन मकान से भागे बाकी लोगों की तलाश जारी रही. और अब इसी जांच में एक और नाम सामने आया. नाम है सायना उर्फ सन्ना.

पुलिस के मुताबिक, सायना साकिर की पत्नी है और गांव बाई की रहने वाली है. बुधवार को सीएस स्टाफ नूंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यानी 14 अगस्त की उस कार्रवाई के करीब दो महीने बाद इस केस में तीसरी गिरफ्तारी हुई है. अब पुलिस सायना से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में गोमांस की तस्करी के शक में 4 लोगों की बेरहमी से पिटाई, 2 की हालत नाजुक, 37 के खिलाफ केस दर्ज

लेकिन इस कहानी में एक सवाल अभी भी बाकी है. आखिर उस दिन मकान में मौजूद बाकी लोग कौन थे? पुलिस के मुताबिक, दबिश के दौरान पांच पुरुष और पांच महिलाएं भागे थे. इनमें से कुछ की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन कुछ आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं. डीएसपी अभिमन्यु के मुताबिक, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने भी गोकशी और गो-तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. डीएसपी ने कहा कि इस तरह के मामलों में महिला हो या पुरुष, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस का यह भी कहना है कि कई बार ऐसे मामलों में महिलाओं को आगे किए जाने की बात सामने आती है और बाद में उनकी गिरफ्तारी को लेकर सिफारिशें की जाती हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

फिलहाल कहानी के तीन किरदार पुलिस की गिरफ्त में हैं. सलमान उर्फ पोतू. मुनफीदा उर्फ फीदा. और अब सायना उर्फ सन्ना. लेकिन कहानी के बाकी किरदार अभी गायब हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. और इस पूरे मामले में आगे की जांच से ही पता चलेगा कि 14 अगस्त को मकान में वास्तव में क्या हुआ था, बरामद मांस कहां ले जाया जाना था और फरार बताए जा रहे लोगों की इसमें क्या भूमिका थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »